MP NEWS : बारिश में बह गया 1 करोड़ की लागत से बन रहा स्टाप डैम, निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Vikram Jain | Aug 16, 2024, 14:21 IST
Share
MP Shahdol stop dam under construction broke and washed away
MP Shahdol stop dam under construction broke and washed away

मध्‍य प्रदेश के शहडोल में भारी भरकम लागत से बनाया जा रहा स्टाप डैम बारिश का प्रेशर नहीं झेल पाया और बह गया। अब ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण की पोल खुल गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के शहडोल में लगभग एक करोड़ की लागत से बन रहा स्टाप डैम बह गया। निर्माणाधीन स्टाप डैम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और उसका एक हिस्सा टूटकर पानी में बह गया। डैम टूटने से आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने मामले में ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाया है।

खुल गई घटिया निर्माण की पोल

जानकारी के अनुसार शहडोल के धनपुरी में बगैय्या पुलिया पर स्टाप डैम का निर्माण किया जा रहा है। इस डेम के निर्माण कार्य के लिए 98 लाख से ज्यादा राशि स्वीकृत होना बताया जा रहा है। निर्माणाधीन यह डैम पहली ही बारिश के पानी का प्रेशर नहीं झेल पाया और मिट्टी धसकने के दौरान बह गया। डैम का एक हिस्सा तो गिर कर बह गया है। मिट्टी भी धंसक रही हैं। स्थिति यह है कि बारिश में स्टॉप डैम अलग-अलग टुकड़ों में बंट गया है। जिससे स्टाप डैम के घटिया निर्माण की पोल खुल गई है।

डैम की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

ग्रामीणों के अनुसार, घटिया निर्माण कार्य और ठेकदार की लापरवाही के कारण स्टाप डैम बहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डैम निर्माण के दौरान आसपास सही तरीके से मिट्टी की भराई नहीं की गई। डैम का बेसमेंट का काम भी सही नहीं हो रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डैम बनाने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। अब डैम के बहने से आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शहडोल न्यूज
  • शहडोल में निर्माणाधीन स्टाप डेम बहा
  • स्टाप डेम का घटिया निर्माण कार्य
  • स्टाप डेम निर्माण में भ्रष्टाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज