जीते-जी अपनी तेरहवीं कर रहा बुजुर्ग, कार्ड पर लिखा- हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था

Aman Vaishnav | May 14, 2026, 13:04 IST
Share
mp shivpuri elderly man organizes own terahvi death
mp shivpuri elderly man organizes own terahvi death

शिवपुरी के एक बुजुर्ग व्यक्ति कल्याण सिंह पाल ने जीते-जी अपनी तेरहवीं करने का फैसला लिया है। कल्याण सिंह ने जो कार्ड छपवाया है, उसकी शुरुआत में ही उन्होंने अपनी आपबीती बयां कर दी है। उन्होंने कार्ड पर मशहूर फिल्मी पंक्तियां लिखवाई हैं।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। आमतौर पर हम सुनते हैं कि किसी इंसान की मौत के बाद उसकी मृत्यु भोज या तेरहवीं का आयोजन होगा है।

वहीं शिवपुरी के करैरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने इस परंपरा को ही पलट दिया है। यहां के हाजीनगर गांव में रहने वाले कल्याण सिंह पाल अपनी मौत से पहले ही अपनी तेरहवीं मना रहे हैं।

कल्याण सिंह ने बाकायदा इसके लिए निमंत्रण पत्र छपवाए हैं। साथ ही उन्हें अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों में बांट दिया है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कार्ड पर लिखा अपना दर्द

कल्याण सिंह ने जो कार्ड छपवाया है, उसकी शुरुआत में ही उन्होंने अपनी आपबीती बयां कर दी है। उन्होंने कार्ड पर मशहूर फिल्मी पंक्तियां लिखवाई हैं।

मुझे तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था।
ये शब्द साफ बताते हैं कि बुजुर्ग का मन अपने परिवार से पूरी तरह टूट चुका है। किसी व्यक्ति को सबसे ज्यादा अपनों के सहारे की जरूरत होती है। इसके बाद भी यदि सिर्फ बेरुखी मिलती है तो आदमी ऐसे ही कदम उठाने पर मजबूर हो जाता है।

Add A Heading (1)
Add A Heading (1)


आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

जब लोगों ने कल्याण सिंह से पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो उनका जवाब सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। उन्होंने बेबसी और नाराजगी के साथ कहा कि अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं है।

बुजुर्ग का मानना है कि जिस परिवार ने जीते-जी उनकी देखभाल नहीं की, वे उनके मरने के बाद उनकी अंतिम रस्में या तेरहवीं क्या ही करेंगे। उन्हें डर है कि उनकी मौत के बाद शायद कोई उन्हें याद भी न करे।

इसके अलावा उनकी आत्मा की शांति के लिए कोई भोज न या नदे। इसलिए उन्होंने तय किया कि वे अपने सामने ही अपनी समाज बिरादरी को खाना खिलाएंगे और विदा लेंगे।

044dacbc-82c
044dacbc-82c


पारिवारिक कलह और अकेलेपन की मार

गांव के लोगों का कहना है कि कल्याण सिंह पाल काफी समय से अपने परिवार के झगड़ों और अपनों के खराब व्यवहार से परेशान थे। उनके बच्चे या परिजन उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे थे।

इसी बढ़ती दूरी और अकेलेपन की वजह से उन्होंने यह कठोर फैसला लिया है। पूरे गांव में इस जीवित तेरहवीं को लेकर चर्चा भी है। वहीं लोग दुखी भी हैं कि एक बुजुर्ग को ऐसा रास्ता चुनना पड़ा है।

c602df24-809
c602df24-809


समाज की गिरती संवेदनाओं पर एक सवाल

यह मामला सिर्फ एक बुजुर्ग के व्यक्तिगत फैसले का नहीं है। यह हमारे समाज के बदलते नजरिए पर भी एक बड़ा सवाल है।

  • क्या हम अपने बुजुर्गों को वह मान-सम्मान दे पा रहे हैं जिसके वे हकदार हैं?
  • क्या आज के दौर में रिश्ते सिर्फ मतलब के रह गए हैं?
  • कल्याण सिंह का यह कदम बताता है कि आज के समय में बुजुर्ग अपने ही घर में कितने अकेले और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ये खबर क्यों जरूरी है?

इस घटना का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह खबर उन परिवारों के लिए एक आईना है जो अपने बुजुर्गों को बोझ समझते हैं। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि यदि एक पिता या दादा को जीते-जी अपनी तेरहवीं करनी पड़ रही है, तो कहीं न कहीं हमारी सामाजिक व्यवस्था और पारिवारिक संस्कार हो रहे हैं।

इससे लोगों में बुजुर्गों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ सकती है। साथ ही यह प्रशासन के लिए भी एक संकेत है कि सीनियर सिटीजन्स की मानसिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगों ने बुजुर्ग दंपती के साथ की क्रूरता, 36 लाख की ठगी

केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग

मध्यप्रदेश न्यूज: युवक ने टैक्सी में दंपती को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, TI की लापरवाही बेनकाब

हज यात्रा के नाम पर 37 लाख की ठगी: ट्रैवल एजेंसी संचालक दंपति फरार, दर्ज हुआ मामला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बुजुर्ग
  • शिवपुरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच