एमपी में महिला सब इंस्‍पेक्‍टर से मारपीट, आधी रात घर में घुसे गुंडे, लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा

Aman Vaishnav | Apr 10, 2026, 09:24 IST
Share
mp shivpuri transport tsi attack loot
mp shivpuri transport tsi attack loot

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में महिला अधिकारी के साथ एक शर्मनाक घटना हुई है। दिनारा इलाके में महिला उपनिरीक्षक के कमरे में घुसकर गुंडों ने मारपीट की। इसके आलावा गुंडों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

News In Short

  • महिला उपनिरीक्षक ( Lady Sub-Inspector - LSI ) सुमन दीक्षित के सरकारी आवास पर हमला हुआ।
  • लगभग 10 बदमाशों ने देर रात जबरन कमरे में घुसकर मारपीट की।
  • आरोपियों ने लाठी, डंडों और बेल्ट से महिला को पीटा।
  • बदमाश कमरे से नकद रुपए रुपए और DVR भी ले गए।
  • पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News In Detail

मध्य प्रदेशके शिवपुरी जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला अधिकारी अपने ही घर में सुरक्षित नहीं रही। बदमाशों ने बेखौफ होकर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक महकमे को हिला दिया है।

गुंडों ने महिला अधिकारी से की मारपीट

एमपी शिवपुरी दिनारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा बैरियर पर तैनात एक महिला परिवहन उपनिरीक्षक के कमरे में देर रात घुसकर मारपीट और लूटपाट हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुमन दीक्षित परिवहन विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। सुमन दीक्षित ने बताया कि बुधवार 08 अप्रैल की रात के लगभग 12 बजे वह अपने चेक पोस्ट के पास अपने सरकारी आवास में काम में व्यस्त थीं।

इसी दौरान लगभग 10 गुंडे जबरन कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और गालियां देने लगे। सुमन दीक्षित ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो गुंडे उनके साथ मारपीट करने लगे।

महिला टीएसआई पर बेल्ट से हमला

आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से सुमन दीक्षित पर हमला किया जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके अलावा उन्होंने कमरे में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ की और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए।

फरियादी के मुताबिक आरोपी कमरे से कैमरों की डीवीआर, पीओएस मशीन, आधार कार्ड की कॉपी और लगभग 12 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए।

रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बाहर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने इस मामले में राजगुरु उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र पुत्र अरुण यादव, सहदेव यादव पुत्र राकेश यादव, अनिल उर्फ वल्लू यादव, विक्की केवट और 2-3 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज:ग्वालियर के मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा, दी तांत्रिक क्रिया से भस्म करने की धमकी

पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने कहा- मरता व्यक्ति झूठ नहीं बोलता

एक कमरे में रहकर भी दूर हो रहे पति-पत्नी, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे तलाक के मामले

क्राइम न्यूज:एएसआई को बंधक बना मारपीट, साइबर आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी
  • क्राइम न्यूज
  • मारपीट
  • उपनिरीक्षक
  • गुंडे
  • महिला अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच