मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती कहां अटकी, कारण जानकर चौंक जाएंगे
Sanjay Gupta | May 23, 2025, 11:17 IST
mp police news
मध्य प्रदेश में लंबे समय से सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सिपाही भर्ती अटकी हुई है। करीब आठ साल से इस भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। हाल ही में कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने भर्ती के लिए...
मप्र में युवाओं को लंबे समय से सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती का इंतजार है, तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान और फिर सीएम डॉ. मोहन यादव भी इस भर्ती के लिए बयान दे चुके हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना ट्वीट कर चुके हैं और बोल चुके हैं कि जल्द ही एसआई (500 करीब पद) और सिपाही के करीब 7500 पदों पर भर्ती हो रही है। इन सभी के बाद भी यह भर्ती कहां अटकी है, इसका कारण जानकर चौंक जाएंगे। अब यह परीक्षा जुलाई में नहीं होगी।
मप्र में साल 2017 के बाद से एसआई की भर्ती नहीं हुई है, बिल्कुल सही आठ साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। इसे लेकर द सूत्र ने ही खुलासा किया था। हमने बताया था कि एसआई और सिपाही की भर्ती के लिए मांगपत्र औपचारिक तौर पर अप्रैल में ईएसबी (कर्मचारी चयन मंडल) भोपाल को मिल गया है और वह इस विज्ञापन की शर्तें, रूल बुक बना रही है। यह बन भी गया। इसके लिए जुलाई माह में परीक्षा कराने का शेड्यूल भी ईएसबी ने बना लिया।
खबर यह भी...मप्र SI भर्ती नियम में एक बड़ी उलझन, गृह विभाग ने UPSC से ज्यादा टफ किया
पदों का वर्गीकरण नहीं आने के चलते अब ईएसबी ने जुलाई की विंडो खत्म कर दी है। क्योंकि यह आने के बाद परीक्षा शुरू कराने के बीच ईएसबी को कम से कम औसतन दो माह का समय चाहिए। यानी यह परीक्षा अब जुलाई में नहीं होगी। अब कब होगी यह इस बात पर तय होगा कि मुख्यालय यह फाइल कब वापस भेजता है। इसके बाद ही अब ईएसबी इस परीक्षा के लिए नई विंडो तलाशेगा। लेकिन फिलहाल जुलाई में तो अब एसआई, सिपाही की भर्ती परीक्षा नहीं होगी।
si bharti | mp si bharti news | MP Police | CM मोहन यादव | आईपीएस कैलाश मकवाना | सब इंस्पेक्टर भर्ती
500 से ज्यादा पद हैं एसआई के
खबर यह भी...मप्र SI भर्ती नियम में एक बड़ी उलझन, गृह विभाग ने UPSC से ज्यादा टफ किया
अब क्यों अटक गई एसआई, सिपाही परीक्षा
अब इसके अटकने का कारण भी जान लीजिए। ESB ने इस परीक्षा के रूल बुक बना लिए और विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर ली। परीक्षा भी जुलाई में कराने की विंडो तय कर ली, लेकिन पुलिस मुख्यालय ने जो पदों के लिए मांगपत्र ईएसबी को भेजा, इसमें पदों का वर्गीकरण नहीं दिया गया, यानी किस कैटेगरी को कितने पद मिलेंगे, यह डिटेल नहीं दी गई। इसके चलते विज्ञापन जारी नहीं हो सकता था। इसके चलते ईएसबी ने इन पदों का वर्गीकरण मांगने के लिए पुलिस मुख्यालय को फाइल भेजी। इन पदों को कैटेगरी में बांटने की फाइल एक महीने से पुलिस मुख्यालय में पड़ी हुई है। एक महीने में भी मुख्यालय ने केवल इन पदों को कैटेगरी में बांटने की जानकारी ईएसबी को नहीं दी है। यह फाइल अभी भी वहीं है। इसके चलते अब पूरी परीक्षा अटक गई।
अब जुलाई में नहीं होगी परीक्षा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
si bharti | mp si bharti news | MP Police | CM मोहन यादव | आईपीएस कैलाश मकवाना | सब इंस्पेक्टर भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari