Summer Holidays In MP : मध्य प्रदेश में इस तारीख से लगने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, कई जिलों में स्कूल का टाइम भी बदला

Pratibha ranaa | Apr 20, 2024, 08:36 IST
Share
HN
Summer Vacation 2024 Dates

स्टेट एजुकेशन बोर्ड के मुताबिक एमपी के स्कूलों में समर वेकेशन 1 मई से शुरू होंगी। 1 मई से लेकर 15 जून 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां इन्हीं तारीखों पर की जाएंगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए इस बार गर्मी की छुट्टियां ( Summer Vacation 2024 Dates ) 1 मई से 15 जून तक रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र के अवकाशों के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें 11 से 13 अक्टूबर 2024 तक दशहरा, 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी का जिक्र किया गया है। वहीं विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच रहेंगी ( Summer Holidays In MP ) ।

इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

स्टेट एजुकेशन बोर्ड के मुताबिक एमपी के स्कूलों में समर वेकेशन 1 मई से शुरू होंगी। 1 मई से लेकर 15 जून 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां इन्हीं तारीखों पर की जाएंगी। हालांकि टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए स्कूल बंद होने की टाइमिंग अलग-अलग है। सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स की छुट्टियां 1 मई से लेकर 15 जून तक रहेंगी, जबकि टीचर्स की छुट्टियां 1 मई से 31 मई तक चलेंगी।

L/'L
L/'L

स्कूलों के टाइमिंग में किया बदलाव

मध्य प्रदेश का खंडवा जिला इन दिनों सबसे गर्म शहरों में से एक बना हुआ है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों के टाइम में बदलाव ( MP School Timing Changed ) किया हैं। खंडवा में स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है। बता दें, खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म शहर है। खंडवा में सभी स्कूलों का संचालन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। सभी स्कूल एक ही शिफ्ट में संचालित होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...BJP के मिशन 400 के बीच रोड़ा बनेंगे ये राज्य, क्या काम आएगा MP ?

इन राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां के आदेश...

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी गई हैं। पश्चिम बंगाल में 22 अप्रैल से समर वेकेशन शुरू हो गए है।

दिल्ली

दिल्ली में 11 मई से 30 जून 2024 तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 21 मई से 30 जून तक समर वेकेशन रहेगा। यहां 41 दिनों की गर्मियां की छुट्टियां घोषित की गई है।

बिहार

बिहार में 15 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां होंगी, जो की 15 मई तक चलेगी।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में गर्मियों की छुट्टियां घोषित हो गई है। तमिलनाडु की स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 9 तक के छात्रों को 19 अप्रैल से आम चुनाव के कारण कम से कम 10 दिन की अतिरिक्त गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई है।

मध्य प्रदेश की स्कूली किताबों में बदलाव

नए शिक्षा सत्र से स्कूल शिक्षा विभाग पाठ्य पुस्तकों में बड़े बदलाव होने जा रहा है। नए सत्र से भगवान परशुराम को 8वीं की हिंदी में पढ़ाया जाएगा, जबकि 5वीं में सावित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुल के जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी पढ़ाया जाएगा। बता दें, फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले महिलाओं के स्कूल की संस्थापक थीं। उनके पति ज्योतिबा फुले समाज सुधारक थे।

ये खबर भी पढ़िए...…तो सच में था महानाग वासुकी, गुजरात में मिला पांच करोड़ साल पुराना जीवाश्म

इस जिले के स्कूलों की बदली जा चुकी है टाइमिंग

अप्रैल के महीने में लगातार गर्मी बढ़ रही है। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में खरगोन भी टॉप पर बना हुआ है। बता दें, खंडवा से पहले खरगोन जिले के स्कूलों की टाइमिंग बदली जा चुकी है। यहां स्कूल संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया है।

पाठ्य पुस्तकों में बदलाव ऐसे होगा

नए शैक्षणिक सत्र से आठवीं कक्षा में भगवान परशुराम की जीवनी 8वीं की हिंदी में पढ़ाई जाएगी। वहीं 5वीं में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुल के जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी पढ़ाया जाएगा।

सिलेबस में ये भी शामिल

जानकारी के मुताबिक 2025 से स्कूल शिक्षा विभाग पाठ्य पुस्तकों में बड़े बदलाव के साथ सिलेब्स में जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को भी शामिल किया जाएगा। ये गोंड शासक थे और उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

Tags:
  • Summer Vacation 2024 Dates
  • Summer Holidays In MP
  • MP School Timing Changed
  • मध्य प्रदेश गर्मी की छुट्टियां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती