MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
Arohi Raj | Oct 13, 2026, 17:13 IST
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रमोशन से पहले 2018 से 2025 का रिकॉर्ड जांचने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों को 25 अक्टूबर 2026 तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों के एनुअल क्रेडेंशियल रिपोर्ट, सर्विस रिकॉर्ड और डिपार्टमेंटल इंक्वायरी की जानकारी शामिल है। साथ ही सीनियरिटी लिस्ट के आधार पर शिक्षकों की साल 2018 से 2025 तक के रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे।
एमपी शिक्षकों की सीनियरिटी लिस्ट
खबरों के मुताबिक, संभागीय शिक्षा कार्यालयों को जिलों से आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन आंकड़ों को तय समय-सीमा में संचालनालय को भेजना होगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से संपर्क किया जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र से भी बातचीत चल रही है।
VRS लेने वाले शिक्षकों के मामलों की अलग से जांच होगी
इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को एक प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसमें यह साफ तौर पर लिखना होगा कि रिकॉर्ड में कोई गलती नहीं है। यह गलती कागजी कामकाज या तकनीकी कारणों से हो सकती है। इसके साथ ही शिक्षक पदों की व्यवस्था में हुए बदलाव और सीनियरिटी तय करने की तारीख की भी जांच की जाएगी।
शिक्षक प्रमोशन लिस्ट की कैटेगरी वाइज स्क्रूटनी होगी
अलग-अलग वर्गों के शिक्षकों की सूची की जांच होगी
32 हजार शिक्षकों को प्रमोशन का इंतजार
टीईटी के बाद आगे बढ़ेगी प्रमोशन की प्रक्रिया
विभाग के अनुसार, परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों को ही तय नियमों और सीनियररिटी लिस्ट के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा। फिलहाल विभाग का ध्यान 25 अक्टूबर तक शिक्षकों के रिकॉर्ड की जांच पूरी करने पर है।
हालांकि, प्रमोशन की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी, यह अभी साफ नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा और रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। ऐसे में यह प्रक्रिया दिसंबर 2026 के अंत या जनवरी 2027 तक चल सकती है।
हाईकोर्ट से शिक्षाकर्मियों को राहत
FAQs
- एमपी शिक्षकों की सीनियरिटी लिस्ट के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
एमपी शिक्षकों की सीनियरिटी लिस्ट के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 की अंतिम सूची के आधार पर शुरू होगी, जिसमें साल 2018 से 2025 तक की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट की भी जांच की जाएगी। - क्या VRS लेने वाले शिक्षकों के मामलों की अलग से जांच होगी?
हां, VRS लेने वाले शिक्षकों के मामलों की अलग से जांच की जाएगी, इसके अलावा जिन शिक्षकों की नौकरी खत्म हो चुकी है, उनके मामलों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। - प्रमोशन प्रक्रिया कब शुरू होगी और इसके लिए क्या शर्तें होंगी?
प्रमोशन प्रक्रिया शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (TET) के बाद शुरू होगी, जो दिसंबर में आयोजित की जाएगी। प्रमोशन के लिए सफल शिक्षकों को नियमों और सीनियरिटी लिस्ट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
By Ashish Bhardwaj
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
By VINAY VERMA
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
By Umeshwari Baghel
27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल
By Neel Tiwari
MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन
By Anshika Singh Chauhan
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान
By Ashish Bhardwaj