RPSC परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर तक, एक घंटे पहले बंद होगी एंट्री; आधार कार्ड और एडमिट कार्ड जरूरी
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
RPSC परीक्षा 13 अक्टूबर से
RPSC की सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षाएं 13 से 16 अक्टूबर तक दो पारियों में होंगी। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थी मूल पहचान पत्र और प्रवेश पत्र साथ रखें। ओएमआर के पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। रिश्वत या ठगी की कोशिश पर आयोग को सूचना दें।
समझें क्या है पूरा मामला
- RPSC परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर तक
- राजस्थान में सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा आज से
- रिश्वत की शिकायत के लिए आयोग ने जारी किए नंबर
- वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा का शेड्यूल जारी
- RPSC परीक्षा में दलालों से सावधान रहें अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले तक ही एंट्री
पहचान के लिए मूल रंगीन आधार कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी है। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी है या साफ दिखाई नहीं देती, तो वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दूसरे फोटो पहचान पत्र ले जा सकते हैं। इनमें हाल की और साफ रंगीन फोटो होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर भी नई रंगीन फोटो लगानी होगी।
ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त
किस दिन किस विषय की परीक्षा?
14 अक्टूबर को सुबह डीएनए डिवीजन और दोपहर में केमिस्ट्री डिवीजन की परीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को सुबह नारकोटिक्स और दोपहर में सेरोलॉजी डिवीजन का पेपर आयोजित होगा। 16 अक्टूबर को सुबह की पारी में टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन की परीक्षा होगी।
दलालों से सावधान रहने की अपील
अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसमें आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट या राजस्थान SSO पोर्टल के रिक्रूटमेंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात
By Neel Tiwari
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
By Ashish Bhardwaj
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
By Harrison Masih
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
By Raghvendra Singh Rathore
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
By Sandeep Kumar
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
By Sanjay Gupta
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
By Sanjay Gupta