MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, आठ जून से टीचर्स के तबादले
MP राज्यसभा चुनाव: BJP के दो प्रत्याशी तरुण और रजनीश ने भरा नामांकन
मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल भोपाल में आज नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी विधायकों की बैठक हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नई ट्रांसफर पॉलिसी: आठ जून से मध्यप्रदेश में शुरू होंगे टीचर्स के तबादले
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण गाइडलाइन जारी की है। स्थानांतरण प्रक्रिया 8 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। विभाग ने सामान्य प्रशासन नीति के बाद अपनी पॉलिसी लागू की। स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। प्रशासनिक स्थानांतरण प्रस्तावों का पंजीयन 8 जून से शुरू होगा। दूसरे जिलों में स्थानांतरण के लिए 8 से 15 जून तक आवेदन होंगे। जिला कैडर, संभाग और राज्य कैडर स्थानांतरण के लिए 8 से 17 जून तक आवेदन होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लोकायुक्त रिश्वत कांड के बाद भोपाल-रीवा-सागर के SP बदले, पहले दो DSP नप चुके
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली सबसे बड़ी संस्था लोकायुक्त खुद इस वक्त घूसखोरी के भवर से जूझ रही है। लोकायुक्त के भीतर चल रहे घूसखोरी के खेल का भंडाफोड़ होने के बाद विभाग में लगातार बड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। घूसखोरी की आंच अब जिले के कप्तानों तक पहुंच गई है। लोकायुक्त महानिदेशक (DG) योगेश देशमुख ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भोपाल, रीवा और सागर संभाग के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला कर दिया है। इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब भ्रष्टाचार को मिटाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारी खुद केस रफा-दफा करने के एवज में लाखों की डील करते कैमरे में कैद हो गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पटवारी के बाद पुलिस भर्ती में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड को अग्रिम जमानत
मध्य प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़े आरोपी अभिताभ सिंह रावत को एक बार फिर हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। पटवारी भर्ती परीक्षा के बाद अब पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 से जुड़े मामले में भी उसे अग्रिम जमानत मिल गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार अभिताभ सिंह रावत पर बायोमेट्रिक डेटा में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। हालांकि कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखते हुए उसे जमानत का लाभ दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की भारी कमी, नीति आयोग ने जारी किए आंकड़ें
मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। राज्य के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के दाखिले यानी नामांकन में बहुत बड़ी कमी देखी गई है। नीति आयोग ने मई 2026 में नए आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश का प्राथमिक सकल नामांकन अनुपात (Gross student enrollment Ratio - GER) काफी नीचे गिर गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सोनम रघुवंशी की जमानत पर शिलांग हाईकोर्ट अब 8 जून को देगी फैसला
मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई 2025 को हुई थी। राजा का शव 2 जून 2025 को खाई में मिला था। इस मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रेमी राज कुशवाह,आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत भी आरोपी हैं। सोनम को 27 अप्रैल 2026 को जिला अदालत से जमानत मिल गई। इसके खिलाफ मेघालय पुलिस ने शिलांग हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर में 6600 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, 2 एमआर समेत 6 गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप पकड़ी। 2 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक 6,600 इंजेक्शन जब्त कर सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. संजीव शिल्पकार का कांड, डॉक्टर की हत्या की साजिश का आरोप
एमपी के चर्चित व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक डॉ. संजीव शिल्पकार पर गंभीर आरोप लगे हैं। आगर-मालवा की एक महिला ने शिल्पकार पर उनके डॉक्टर पति की हत्या की साजिश करने के साथ कई और आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP सिविल सेवा के नियम 2026 जारी: 2 से ज्यादा बच्चे तो सरकारी नौकरी नहीं
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश सरकार अपने सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 2026 का नया मसौदा जारी किया है। इस ड्राफ्ट में सबसे चर्चित बात यह है कि दो से अधिक बच्चों पर सरकारी नौकरी की पाबंदी को हटाया नहीं गया है। यह नियम मूल रूप से 2001 में तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने लागू किया था। पिछले साल खुद जीएडी ने इस पाबंदी को हटाने का प्रस्ताव बनाया था। साथ ही, मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई थी। वहीं, नए ड्राफ्ट में सरकार उस फैसले से पलट गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन्हें बताया हनुमान, खुद को जामवंत
एमपी टॉप न्यूज: इंदौर में बीजेपी ग्रामीण कार्यालय का भवन बन रहा है। शुक्रवार, 05 जून को इसका भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के दो विधायकों को शेर कहा तो वहीं एक विधायक को हनुमान और खुद को जामवंत की संज्ञा दे दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...