पटवारी के बाद पुलिस भर्ती में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड को अग्रिम जमानत
Neel Tiwari | Jun 06, 2026, 14:41 IST
mp police constable recruitment exam scam
पटवारी भर्ती घोटाले के बाद पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में कथित बायोमेट्रिक फर्जीवाड़ा हुआ था। इसके आरोपी और लंबे समय से फरार अभिताभ सिंह रावत को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
मध्य प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़े आरोपी अभिताभ सिंह रावत को एक बार फिर हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। पटवारी भर्ती परीक्षा के बाद अब पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 से जुड़े मामले में भी उसे अग्रिम जमानत मिल गई है।
जांच एजेंसियों के अनुसार अभिताभ सिंह रावत पर बायोमेट्रिक डेटा में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। हालांकि कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखते हुए उसे जमानत का लाभ दिया है।
इससे पहले भोपाल की नवम अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने अभिताभ सिंह रावत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि भर्ती परीक्षाओं में होने वाली धांधली युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर असर डालती है।
कोर्ट ने यह भी माना था कि आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में समान प्रकृति के कई मामले दर्ज हैं। अभियोजन पक्ष का कहना था कि आरोपी लंबे समय से भर्ती घोटालों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है।
जांच में सामने आया है कि कुछ मामलों में अभ्यर्थियों के आधार रिकॉर्ड में बदलाव कर दूसरे व्यक्तियों के बायोमेट्रिक विवरण दर्ज किए जाते थे। आरोप है कि इसके बाद सॉल्वर परीक्षा में शामिल होते थे। वहीं, बाद के चरणों में मूल अभ्यर्थी प्रक्रिया पूरी करते थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के जरिए उम्मीदवारों से लाखों रुपये वसूले जाते थे। इसी कारण मामले को साधारण नकल या पेपर लीक से कहीं अधिक गंभीर माना जा रहा है।
जबलपुर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान पाया कि अभिताभ सिंह रावत स्वयं चयनित उम्मीदवार नहीं था। साथ ही, उस पर कथित रूप से बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है।
कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार करने के बजाय बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया है। आरोपी ने जांच में सहयोग करने की भी सहमति जताई है। कोर्ट ने सतेंद्र कुमार अंतिल बनाम सीबीआई तथा अर्णेश कुमार बनाम बिहार राज्य के मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सिद्धांतों का भी उल्लेख किया है।
कोर्ट ने यह भी देखा कि समान आरोपों से जुड़े अन्य मामलों में अभिताभ सिंह रावत को पहले ही हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए डिवीजन बेंच ने गिरफ्तारी की स्थिति में उसे 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और समान राशि के जमानतदार पर अग्रिम जमानत देने का आदेश दिया है। साथ ही उसे जांच में पूरा सहयोग करने की शर्त भी लगाई गई है।
पटवारी भर्ती विवाद के बाद पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी कथित गड़बड़ियों के आरोप सामने आने से भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों अभ्यर्थियों का मानना है कि यदि भर्ती परीक्षाओं में इस तरह के संगठित रैकेट सक्रिय हैं तो मेहनत और योग्यता के आधार पर चयन की व्यवस्था प्रभावित होती है।
वहीं जांच एजेंसियों के सामने चुनौती पूरे नेटवर्क की भूमिका और तकनीकी साक्ष्यों को कोर्ट में प्रमाणित करने की बनी हुई है। फिलहाल अभिताभ सिंह रावत को जमानत मिल गई है, लेकिन मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- विधानसभा के चलते कराए गए पटवारी भर्ती घोटाले के ट्वीट, यह कांग्रेस की साजिश
MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में 100 करोड़ का खेल, रावत-मीणा गैंग पर 700 से ज्यादा को पास कराने का आरोप
MP News: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अब इंदौर से पकड़ाया आरोपी, साल्वर से परीक्षा देकर हुआ चयनित
जांच एजेंसियों के अनुसार अभिताभ सिंह रावत पर बायोमेट्रिक डेटा में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। हालांकि कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखते हुए उसे जमानत का लाभ दिया है।
निचली कोर्ट ने जमानत देने से किया था इनकार
कोर्ट ने यह भी माना था कि आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में समान प्रकृति के कई मामले दर्ज हैं। अभियोजन पक्ष का कहना था कि आरोपी लंबे समय से भर्ती घोटालों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है।
बायोमेट्रिक डेटा में बदलाव कर सॉल्वर बैठाने का आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के जरिए उम्मीदवारों से लाखों रुपये वसूले जाते थे। इसी कारण मामले को साधारण नकल या पेपर लीक से कहीं अधिक गंभीर माना जा रहा है।
हाईकोर्ट ने जांच में सहयोग और पूर्व राहत को माना आधार
कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार करने के बजाय बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया है। आरोपी ने जांच में सहयोग करने की भी सहमति जताई है। कोर्ट ने सतेंद्र कुमार अंतिल बनाम सीबीआई तथा अर्णेश कुमार बनाम बिहार राज्य के मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सिद्धांतों का भी उल्लेख किया है।
50 हजार रुपए के मुचलके पर मिली राहत
भर्ती व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
वहीं जांच एजेंसियों के सामने चुनौती पूरे नेटवर्क की भूमिका और तकनीकी साक्ष्यों को कोर्ट में प्रमाणित करने की बनी हुई है। फिलहाल अभिताभ सिंह रावत को जमानत मिल गई है, लेकिन मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- विधानसभा के चलते कराए गए पटवारी भर्ती घोटाले के ट्वीट, यह कांग्रेस की साजिश
MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में 100 करोड़ का खेल, रावत-मीणा गैंग पर 700 से ज्यादा को पास कराने का आरोप
MP News: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अब इंदौर से पकड़ाया आरोपी, साल्वर से परीक्षा देकर हुआ चयनित
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari