MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में 100 करोड़ का खेल, रावत-मीणा गैंग पर 700 से ज्यादा को पास कराने का आरोप

Sanjay Gupta | Jun 22, 2025, 14:11 IST
Share
police bharti
police bharti

एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की 2023 पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में 100 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला उजागर हुआ है। मुरैना के सरपंच पति अमिताभ रावत और उनके साथी श्याम मीणा पर 700 से ज्यादा उम्मीदवारों को साल्वर के जरिए पास कराने का शक है।

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की पुलिस सिपाही भर्ती 2023 में आधार कार्ड, बायोमैट्रिक में खेल कर साल्वर के जरिए चयन कराने का घोटाला सामने आया है। इसमें अभी तक 61 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसका मास्टरमाइंड मुरैना का सरपंच पति अमिताभ रावत और उनका मित्र श्याम सिंह मीणा जो राजस्थान में रेलवे कर्मचारी है।

मीणा भी मुरैना का ही है। पुलिस को इनकी तलाश है और ईनाम भी घोषित हो चुका है। मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, यह घोटाल कुछ उम्मीदावरों तक सीमित नहीं है। यह पूरा खेल 100 करोड़ से ज्यादा का है। इस खेल में रावत, मीणा की बड़ी गैंग के साथ ही कुछ छोटी गैंग भी है, इसमें एक बैंककर्मी भी है जिसने शिवपुर के कुछ उम्मीदवारों से 10-10 लाख में डील की और साल्वर उपलब्ध कराए।

सैकड़ों के आधार अपडेट हुए परीक्षा के पहले

अभी तक इस मामले में शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, इंदौर, अलीजापुर, राजगढ़ मुरैना शहडोल 8 जिलों में 17 एफआईआर हो चुकी है और दो दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार हुए हैं। मामले की इसी गंभीरता को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसमें विशेष जांच के आदेश दिए हैं। आईजी कानून व्यवस्था अंशुमान सिंह और डीआईजी चयन व भर्ती वीरेंद्र सिंह एसआईटी बनाकर जांच कर रहे हैं। आधार अपडेट,बायोमैट्रिक बदलने के आरोपी मुरैना के सुरेंद्र ने खुद माना है कि उसने ही 100 से ज्यादा लोगों के आधार अपडेट किए हैं।

पूरा खेल श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड जिले में हुआ

रावत और मीणा ने यह पूरी जमावट ग्वालियर-चंबल एरिया में श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर और भिंड जिले में की। इसमें भी खासकर रावत (मीणा) जो ओबीसी कैटेगरी में आते हैं, इनसे डील की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों में से 1500 से ज्यादा इनके संपर्क में आए थे। इनसे 8 से लेकर 10 लाख रुपए में डील थी।

इसके अनुसार डील केवल लिखित परीक्षा पास कराने की थी, बाकी उम्मीदवार फिजिकल परीक्षा खुद पास करेंगे। जानकारी के अनुसार इन्हीं चार जिलों में से रावत, मीणा ने 700 से ज्यादा उम्मीदवारों को साल्वर के जरिए पास कराया। रावत, मीणा की गैंग ने ही अकेल 75 करोड़ से ज्यादा इस घोटाले में कमाए।

वहीं इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों ने छोटी-छोटी गैंग के जरिए भी डील की, कुछ ने व्यक्गित पुराने संपर्कों से डील की। जैसे अंकेश रावत निवासी भितरवार और धर्मेंद्र गुर्जर शिवपुरी ने एक बैंककर्मी राजकुमार पासवान से 10-10 लाख में डील की थी, उनसे साल्वर अरेंज किए।

इस तरह पूरा खेल 100 करोड़ का हुआ

इस तरह यह पूरा खेल 100 करोड़ से ज्यादा केवल ग्वालियर-चंबल रीजन में ही हुआ। पकड़ाया सोनू रावत सबलगढ मुरैना का है, अमन सिंह अटार मुरैना, सतेंद्र राव जो साल्वर है वह भी मुरैना का, गणेश मीणा श्योपुर का यह भी साल्वर है। अमन आधार अपडेट करने वाला पुष्पेंद्र जाटव और सुरेंद्र भी मुरैना का और, जसरथ धाकड़ ग्वालियर का है।



यह भी पढ़ें...एमपी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 6423 उम्मीदवार सफल... 561 ने रिपोर्ट ही नहीं किया

साल्वर बिहार से बुलाए, एक-एक ने कई उम्मीदवारों के लिए दी परीक्षा

इस परीक्षा के लिए रावत और मीणा ने साल्वर मुख्य रूप से बिहार से बुलवाए। श्योपुर और मुरैना के दो साल्वर ने तो 16 उम्मीदावारों की जगह परीक्षा दी। इस तरह एक-एक साल्वर ने कई उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा दी। मास्टरमाइंड सरपचं पति अमिताभ रावत टुडीला जिला मुरैना ने संतोष रावत के साथ डील की, मोनू रावत,अतेंद्र सिंह, रामरूप, गौरव शर्मा, दुर्गेश ठाकुर यह सभी जो मुख्य रूप से मुरैना के जौरा, सबलगढ़ एरिया के हैं, सभी को रावत ने ही पास कराया जो पकड़ाए जा चुके हैं।

मीणा कैमरा जिला मुरैना का रहने वाला है, उसने अमन सिकरवार, सोनू रावत से डील की थी। ये दोनों चयनित हुए और यह भी पकड़ाए जा चुके हैं। श्योपुर पुलिस ने इन सभी उम्मीदवारों को पकड़ लिया है। इंदौर में दुर्गेश और प्रीतम लोधी पकड़ाया। यह भी साल्वर के जरिए चयनित हुए थे।

चयन के लिए एक-दो नहीं तीन-तीन बार आधार अपडेट कराए

मुरैना सिटी पुलिस ने दिनेश सिंह सुकांड ग्राम भिंड और राधाचरण मोरोली धोलपुर राजस्थान को सबसे पहले पकड़ा था। इसमें पता चला था कि आधार कार्ड में तीन-तीन बार अपडेट कराया गया। इसके जरिए साल्वर को बैठाया गया। राधाचरण ने 23 जनवरी 2021 को पहले, 18 जुलाई 23 को फिर 19 अगस्त को फिर कराया आधार अपडेट।

उसने 18 अगस्त को साल्वर को परीक्षा में बैठाया था और फिर नवंबर में खुद फिजिकल दी। इसी तरह दिनेश ने भी आधार को जुलाई 2022 में, 14 अगस्त 23 में फिर 29 अगस्त में अपडेट कराया। इनकी डील 8-8 लाख में हुई थी।

यह भी पढ़ें...पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अब इंदौर से पकड़ाया आरोपी, साल्वर से परीक्षा देकर हुआ चयनित

गिरफ्तार हरिओम के घर पर तो चयन में लड्डू बंटे थे

साल्वर निकला सतेंद्र रावत ने ही अकेले कई उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दी। तीसरा आरोपी हरिओम रावत भी पकड़ाया मुरैना पुलिस द्वारा। इसने धोलपुर के दलाल को सात लाख में ठेका दिया और दलाल ने बिहार के साल्वर को बुलाया। जब हरियोम का चयन हुआ तो घर पर तो परिजनों ने लड्डू बांटे थे।

इतने पद, इतना चयन, कुल उम्मीदवार इतने

  • सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 में कुल पद- 7411 पद
  • कुल उम्मीदवार- 6.52 लाख
  • फिजिकल के लिए चयनित 55200 उम्मीदवार
इसमें से 87 फीसदी में अंतिम चयन सूची जारी- 6423 उम्मीदवार इसमें 5090 पुरूष और 1333 महिला

परीक्षा हुई थी - अगस्त से सितंबर 2023 में, इसका रिजल्ट मार्च 2024 में आया और फिर फिजिकल नवंबर में हुई।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

ESB | police bharti mp | आरक्षक भर्ती परीक्षा | आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा | पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा | सॉल्वर गैंग | MP News

Tags:
  • MP News
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • ESB
  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • police bharti mp
  • सॉल्वर गैंग
  • आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई