जबलपुर में 6600 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, 2 एमआर समेत 6 गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Jun 06, 2026, 20:57 IST
Share
jabalpur-drug-injections-6600
jabalpur-drug-injections-6600

जबलपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप पकड़ी। 2 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक 6,600 इंजेक्शन जब्त कर सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ।

समझें पूरा मामला...

  • क्राइम ब्रांच ने जबलपुर में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • कुल 6,600 Pheniramine और Buprenorphine इंजेक्शन बरामद हुए।
  • सप्लाई नेटवर्क में अमजद खान और मोहम्मद आरिफ शामिल थे।
  • आरोपियों ने इंजेक्शन कम दाम में नशेड़ियों को बेचे।
  • फरार सौरभ नामदेव की तलाश पुलिस कर रही है।

नशीले इंजेक्शन बरामद

क्राइम ब्रांच और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन का बड़ा जखीरा बरामद किया। इस मामले में दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों का मकसद कम कीमत पर इंजेक्शन खरीदकर नशा करने वालों को ऊंचे दाम पर बेचना था। शनिवार को आरोपियों के कब्जे से करीब 6,600 इंजेक्शन, एक ऑटो और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस अब मास्टरमाइंड की तलाश में है।

कैसे हुई कार्रवाई ?

बेलबाग थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से रीवा, सतना और कटनी होते हुए बस के जरिए इंजेक्शन जबलपुर लाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी संपत उपाध्याय और एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की।

रामलीला मैदान के पास एक संदिग्ध युवक को ई-रिक्शा के साथ रोका गया। पूछताछ में उसने दुर्गा पटेल नामक आरोपी होने की जानकारी दी। तलाशी में 1,200 Pheniramine Maleate और 2,000 Buprenorphine इंजेक्शन बरामद हुए।

सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ में दुर्गा पटेल ने बताया कि गोहलपुर निवासी अमजद खान के कहने पर उसे खेप मोहम्मद आरिफ तक पहुंचानी थी। पुलिस ने दबिश देकर मोहम्मद आरिफ और अमजद खान को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ में सैय्यद अशरफ अली और सौरभ नामदेव का नाम सामने आया। सौरभ नामदेव अभी फरार है और उत्तर प्रदेश से इंजेक्शन मंगवाकर सप्लाई करवाता था। आरोपियों के खिलाफ मप्र ड्रग्स कंट्रोल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • दुर्गा पटेल, 46 वर्ष, समता कॉलोनी, गोहलपुर
  • मोहम्मद आरिफ, 32 वर्ष, ठक्कर ग्राम, पचकुइया
  • अमजद खान, 48 वर्ष, गाजी नगर झुग्गी-झोपड़ी
  • सैय्यद अशरफ अली, 39 वर्ष, बंद कुआं, ओमती
  • सौरभ नामदेव, 45 वर्ष, गुलाटी पेट्रोल पंप, मदनमहल
  • गीतांशु साहू, 26 वर्ष, बजरंग बाड़ा, आधारताल

आधारताल में 3,400 इंजेक्शन बरामद

बेलबाग पुलिस के साथ आधारताल थाना पुलिस ने गीतांशु साहू को पकड़ा। उसके पास 2,300 Pheniramine Maleate और 1,100 Buprenorphine इंजेक्शन बरामद हुए। गीतांशु ने कल्लू दद्दा के कहने पर ये इंजेक्शन रखने की बात स्वीकार की।

क्या बोले एएसपी जितेंद्र सिंह ?

एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एविल और बुप्रेनॉर्फिन का कॉम्बो बनाकर 300 से 500 रुपए में नशेड़ियों को बेचा। यह कारोबार जबलपुर के विभिन्न इलाकों में फैलाया गया था।

ये भी पढ़ें...

भोपाल में डेढ़ करोड़ की नशीली कफ सिरप जब्त, तीन नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

जहरीला कफ सिरप कांड : जांच में मिले सबूत, परासिया के दो डॉक्टर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड : मासूमों की मौत के आरोपी डॉक्टर की हाईकोर्ट से जमानत खारिज

मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा कफ सिरप मामला: डॉक्टर प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई 30 जनवरी को

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • कफ सिरप
  • नशीले इंजेक्शन बरामद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा