इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन्हें बताया हनुमान, खुद को जामवंत

Sanjay Gupta | Jun 06, 2026, 13:02 IST
Share
indore kailash vijayvargiya tulsi silawat
indore kailash vijayvargiya tulsi silawat

इंदौर में बीजेपी ग्रामीण कार्यालय का भवन बन रहा है। शुक्रवार, 05 जून को इसका भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के दो विधायकों को शेर कहा तो वहीं एक विधायक को हनुमान और खुद को जामवंत की संज्ञा दे दी।

इंदौर में बीजेपी ग्रामीण का कार्यालय नावदा पंथ में बन रहा है। इसके लिए शुक्रवार, 05 जून को भूमिपूजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल जुड़े थे। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री ने इन्हें कहा हनुमान

मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि चाहे तो यह कार्यालय अकेले दो शेर तुलसी और मधु भैय्या (मंत्री व सांवेर विधायक तुलसी सिलावट और राउ विधायक मधु वर्मा) ही बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इसमें सभी कार्यकर्ता योगदान दें। वह बिना मांगे ही बना सकते हैं।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि तुलसी सिलावट विधायक हैं और उनके पास बड़ा भारी विभाग भी है। वह अकेले ही बना सकते हैं। इस पर तुलसी सिलावट ने कहा कि भवन बनवा लेंगे। इस पर फिर विजयवर्गीय ने कहा हां एक नहीं दस बनवा सकते हैं, आप तो शहर में भी बीजेपी नगर का भी दफ्तर बनवा सकते हैं। जैसे हनुमान की क्षमता को जामवंत ने पहचाना था वैसे ही आपकी क्षमता को मैंने पहचाना है।

सीएम और प्रदेशाध्यक्ष यह बोले

वहीं सीएम मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया और कहा कि बीजेपी कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए केवल भवन नहीं है। यह संगठन संस्कारों का केंद्र है। यहां सभी कार्यकर्ताओं की निष्ठा होती है।

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय मंदिर की तरह है। यह बताता है कि बीजेपी नेता के घर से नहीं, कार्यालय से चलता है।

कांग्रेस जीर्णोद्धार में लगी

उधर कांग्रेस का कार्यालय इंदौर में गांधी भवन में किराए के भवन में चल रहा है। इसकी खस्ता हालत को सुधारने के लिए अब सभी का सहयोग लेकर 50 लाख में जीर्णोद्धार की तैयारी है। कांग्रेस के पास खुद का भवन नहीं है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राज्यसभा के लिए क्या तोड़ेंगे कांग्रेस विधायक, यह कर दिया दावा

पश्चिम बंगाल जीत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आंखों से निकले आंसू, बोले- ममता ने फर्जी केस लगाए

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के थाने को पुत्र आकाश ने बताया क्राइम में नंबर वन

कार्यक्रम से बनाई दूरी, क्या अपनी ही सरकार से खफा हैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय?

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • बीजेपी नेता
  • राउ विधायक मधु वर्मा
  • हेमंत खंडेलवाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा