पश्चिम बंगाल जीत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आंखों से निकले आंसू, बोले- ममता ने फर्जी केस लगाए

Sanjay Gupta | May 04, 2026, 14:37 IST
Share
kailash vijayvargiya emotional bengal victory
kailash vijayvargiya emotional bengal victory

पश्चिम बंगाल की जीत के मायने क्या हैं, ये मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भावुक होकर बताया। उन्होंने कहा कि वहां मुझ पर और प्रचारकों पर दुष्कर्म, बच्चा बेचने जैसे फर्जी केस लगाए गए थे। मैं मानसिक पीड़ा से गुजरा हूं। आज अगर मैं जीवित हूं तो वो....

पश्चिम बंगाल में टीएमसी का जाना और बीजेपी सरकार का बनना लगभग तय हो गया है। इस जीत से सबसे ज्यादा खुश और भावुक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हुए।

सोमवार 4 मई को उन्होंने अपने निवास पर पत्रकारों से बात की। इसमें वह भावुक हो गए और वहां के हालात बताते-बताते आंखों से आंसू आ गए। वहीं विजयवर्गीय ने बंगाल में बीजेपी की विजय पर (रुझानों में) सभी अतिथियों को झालमुरी भी खिलाई।

1df79a15-c0c
1df79a15-c0c

मानसिक पीड़ा से गुजरा हूं- मंत्री

मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में, जब मैं बीते चुनाव में प्रभारी था तब मुझ पर और हमारे प्रचारकों पर दुष्कर्म, बच्चे बेचने जैसे गैर जमानती धारा के फर्जी केस बनाए गए।

ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) हमें जेल भेजने में लगी हुई थीं। मैं किस मानसिक पीड़ा से गुजरा हूं बता नहीं सकता हूं। आप समझ सकते हैं कि ऐसे केस लगाए गए।

हम पर 32-32 केस लगा दिए गए। वह तो हमारी न्यायपालिका निष्पक्ष है , नहीं तो जेल में डाल दिया जाता। यहां बैठकर बंगाल के हालत की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह जीत मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नेतृत्व और शाह जी (गृहमंत्री अमित शाह) की रणनीति के कारण है। अब वहां विकास होगा।

शाह के कारण जीवित हूं, नहीं तो फोटो में होता

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में चुनाव के दौरान कई बार मुझे घेरा गया। वहां बम फेंके जाते थे और गुंडों को पूरी छूट मिली हुई थी। आईटी, सीबीआई, और ईडी की टीमों को भी घेर लिया जाता था। मुझे भी घेर लिया गया था, लेकिन अमित शाहजी के कारण मैं बच पाया, नहीं तो जैसे मेरी मां की आज फोटो लगी है, वैसे ही मेरी भी फोटो होती। मैं जीवित नहीं बचता।

a053f15e-b01
a053f15e-b01

कोविड नहीं आता तो बीते बार ही बनती सरकार

कैलाश विजयवर्गीय बीते चुनाव के दौरान साल 2021 में बंगाल चुनाव के प्रभारी थे। उन्होंने कहा कि यदि कोविड नहीं होता तो बीती बार ही हमारी सरकार बनती।

कोविड के कारण प्रधानमंत्री मोदीजी के दौरे नहीं हो सके। हम तीन सीट से 70 पार हो चुके थे और सरकार बन जाती। हमने संगठन स्तर पर काम किया और ब्लॉक -ब्लॉक में जाकर संगठन को तैयार किया था।

देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र था बंगाल

उन्होंने कहा कि ये मोदीजी और शाहजी का देश को बड़ा तोहफा है। अगर अब हम नहीं जीतते तो बंगाल देश के लिए एक बड़ा नासूर बन जाता। ये देशविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका था।

आगे उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद, नकली नोट, और हथियार लाने जैसी गतिविधियों के लिए गेटवे बन गया था। अब अभिषेक बनर्जी भागते फिर रहे हैं। वो बंगाल से भाग गए हैं, जो पहले गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दिया करते थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के थाने को पुत्र आकाश ने बताया क्राइम में नंबर वन

कार्यक्रम से बनाई दूरी, क्या अपनी ही सरकार से खफा हैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: जहां एमपी सीएम मोहन यादव ने किया प्रचार, जानें उन सीटों के हाल

Election Results 2026 LIVE: रुझानों में बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत, टीएमसी 95 पर

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • अमित शाह
  • बीजेपी सरकार
  • ममता बनर्जी
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • अभिषेक बनर्जी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा