MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, ESB की जेल प्रहरी-वन रक्षक परीक्षा रद्द
घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, तीन महीने में 110 रुपए बढ़े दाम
रविवार 7 जून 2026 की सुबह से घरेलू गैस उपभोक्ताओं की जेब पर नया बोझ पड़ना शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के हर शहर में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 29 रुपए बढ़ गई है। भोपाल में अब एक सिलेंडर के लिए 947.50 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह कीमत 918.50 रुपए थी। इंदौर में नई दर 970 रुपए और जबलपुर में 919 रुपए हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जनता के बीच रात बिताएंगे विधायक, हर घर सरकारी योजना पहुंचाने का मिला टारगेट
भोपाल में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर अब सभी सांसद और विधायक जनता के बीच जाएंगे। वे हर विधानसभा और मंडल में रात गुजारेंगे और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ESB की जेल प्रहरी-वन रक्षक में सिस्टम नहीं चला, 50 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर परीक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडल की चल रही जेल प्रहरी, वन रक्षक परीक्षा में रविवार 7 जून को कंपनी का सर्वर ही फेल हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र, क्या बिना तैयारी बदल रहा है बच्चों का सिलेबस?
कक्षा 9 के लाखों छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति 1 जुलाई से लागू होने जा रही है। इस पर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि जब नई किताबें, प्रशिक्षित शिक्षक और तैयारी उपलब्ध नहीं हैं, तो इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। उनका कहना है कि बिना तैयारी नीति लागू होने पर सीधे छात्रों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC कंप्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने HC ने दी मंजूरी
एमपी हाईकोर्ट ने एमपीपीएससी कंप्यूटर विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी करने की अनुमति दे दी है। साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जितने भी याचिकाकर्ता हैं, उनके रिजल्ट को एक सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे, पीए सहित सात पर हत्या के प्रयास में FIR
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विधायक मालिनी गौड़ के विधानसभा के प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे के बीच विवाद में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। इस मामले में अन्नपूर्णा थाने में शेंडगे के साथ ही विधायक के पीए व कुल सात करीबियों पर हत्या के प्रयास की धाराओ में केस हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राज्यसभा चुनाव: क्या MP में शुरू हो गया ऑपरेशन नंबर गेम? जीतू पटवारी की चेतावनी ने बढ़ाई की हलचल
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायकों को भोपाल में रोकने की रणनीति बना रही है, तो कांग्रेस अपने खेमे को एकजुट रखने में जुटी है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है, जिसने संकेत दे दिए हैं कि लड़ाई सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि राजनीतिक भरोसे और विधायकों की निष्ठा की भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद शांत कराने आईं थी घर से बाहर
जबलपुर के न्यू शोपुर इलाके में शनिवार, 06 जून की देर रात एक बेहद दुखद घटना हुई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। भाजपा से जुड़ी महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब एक से दो बजे के बीच उनके घर के बाहर कुछ लोगों द्वारा शोर-शराबा और गाली-गलौज की जा रही थी। आवाज सुनकर संगीता रजक अपने पति बंटी रजक के साथ घर से बाहर निकलीं। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तिरंगे के अपमान पर युवा भड़के, जबलपुर में अमेरिका के झंडे की फाड़ी गई प्रतियां
अमेरिका में भारतीय तिरंगे के अपमान के मामले में जबलपुर के युवाओं ने कड़ा विरोध प्रदर्शित किया है। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले युवाओं ने मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर अमेरिकी झंडे की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
किन्नर महासम्मेलन: राजगढ़ में 50 से ज्यादा किन्नरों की सनातन में वापसी
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक बड़ा किन्नर महासम्मेलन हुआ। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में देशभर से कई संत और किन्नर शामिल हुए। आयोजन के दौरान विधि-विधान से 50 से अधिक किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर रियल एस्टेट के हाल-बेहाल, खरीदी-बिक्री में हर माह एक हजार करोड़ की कमी
एमपी टॉप न्यूज: इंदौर का रियल एस्टेट एक साल से लगातार मंदी की चपेट में आ रहा। रियल सेक्टर में बैचेनी बढ़ती जा रही है। इसकी एक वजह इंदौर को लेकर शासन स्तर के फैसले भी बड़ी वजह हैं। मास्टर प्लान अटकने से धंधा धड़ाम हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ट्विशा शर्मा मर्डर केस: जिन अपराधियों को सुनाई सजा, उन्हीं के बीच कट रही पूर्व जज गिरिबाला सिंह की रातें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ट्विशा शर्मा केस में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। यह खबर अपने आप में चौंकाने वाली है। इससे भी बड़ा पहलू यह है कि इसी जेल में 29 ऐसे कैदी पहले से बंद हैं, जिन्हें कभी खुद गिरिबाला सिंह ने जज रहते हुए सजा सुनाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...