भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद शांत कराने आईं थी घर से बाहर

Neel Tiwari | Jun 07, 2026, 12:45 IST
Share
jabalpur bjp leader sangeeta rajak dies
jabalpur bjp leader sangeeta rajak dies

जबलपुर की महिला भाजपा नेता संगीता रजक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। देर रात घर के बाहर हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची संगीता के हाथ से कथित तौर पर ट्रिगर दब गया और गोली पेट में लग गई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • जबलपुर के न्यू शोभापुर इलाके में भाजपा नेत्री की गोली लगने से हुई मौत।
  • भाजपा नेत्री संगीता रजक को उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई।
  • गंभीर हालत में हैदराबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  • कुछ दिन पहले उनके घर पर हमला और वाहन में तोड़फोड़ की शिकायत भी हुई थी।
  • पुलिस दुर्घटना, विवाद और अन्य संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

विवाद बना हादसे की वजह

जबलपुर के न्यू शोापुर इलाके में शनिवार, 06 जून की देर रात एक बेहद दुखद घटना हुई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। भाजपा से जुड़ी महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात करीब एक से दो बजे के बीच उनके घर के बाहर कुछ लोगों द्वारा शोर-शराबा और गाली-गलौज की जा रही थी। आवाज सुनकर संगीता रजक अपने पति बंटी रजक के साथ घर से बाहर निकलीं। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

ade34f5d-2e7
ade34f5d-2e7


तनाव बढ़ा तो घर से लेकर आईं लाइसेंसी पिस्टल

शुरुआती जानकारी के अनुसार बाहर मौजूद लोगों के साथ कहासुनी बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसी दौरान संगीता रजक घर के अंदर गईं और अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर वापस बाहर आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार इसी दौरान हड़बड़ाहट और अफरा-तफरी मच गई। इसके दौरान पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़ीं।

हैदराबाद का ओमेगा अस्पताल

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल संगीता रजक को अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें हैदराबाद के ओमेगा अस्पताल ले जाया गया।

तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और उन्हें मृत (भाजपा नेत्री की मृत्यु) घोषित कर दिया।

ddbe96ad-8dc
ddbe96ad-8dc


पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। शुरुआती तौर पर मामला दुर्घटनावश गोली चलने का माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि देर रात घर के बाहर विवाद किस कारण से हो रहा था और इस विवाद में कौन-कौन लोग शामिल थे।

पहले भी हो चुका हमला

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ समय पहले संगीता रजक के घर बड़ी घटना हुई थी। अज्ञात लोगों द्वारा बम फेंकने और वाहन में तोड़फोड़ करने की घटना हुई थी।

इस मामले की शिकायत उनके पति बंटी रजक ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुराने विवादों और हालिया घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच की जा रही है। इससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

राजनीति में सक्रिय थीं संगीता रजक

संगीता रजक स्थानीय राजनीति में सक्रिय चेहरा मानी जाती थीं। उन्होंने पिछले नगरीय निकाय चुनाव में गोकलपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनाव लड़ा था।

हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी, लेकिन वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं और आगामी चुनावों की तैयारी भी कर रही थीं।

पूरा परिवार रहा राजनीति में सक्रिय

संगीता रजक के पति बंटी रजक भी लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाने के साथ बूथ स्तर पर भी काम कर चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ

सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट

जिन अपराधियों को सुनाई सजा, उन्हीं के बीच कट रही पूर्व जज गिरिबाला सिंह की रातें

रेप केस में जेल गए एसडीएम अरविंद माहौर की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बुलाना पड़ा

जबलपुर न्यूज: धर्मांतरण के आरोप पर बवाल: चर्च में हिंदू संगठनों का विरोध, पुलिस कर रही पूछताछ

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • गोली लगने से मौत
  • गोली लगने से हुई मौत
  • भाजपा नेत्री
  • भाजपा नेत्री की मृत्यु
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा