विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे, पीए सहित सात पर हत्या के प्रयास में FIR

Sanjay Gupta | Jun 07, 2026, 20:20 IST
Share
MLA Malini Gaur
Photograph: (thesootr)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विधायक मालिनी गौड़ के विधानसभा के प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे के बीच विवाद में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। इस मामले में अन्नपूर्णा थाने में शेंडगे के साथ ही विधायक के पीए व कुल सात करीबियों पर हत्या के प्रयास की धाराओ में केस हो गया है।

INDORE. बीजेपी के विवादित नेता और विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे का संघ के पदाधिकारी चेतन पाटिल को पीटना भारी पड़ गया है। शेंडगे के साथ ही विधायक के करीबी सात लोगों पर हत्या के प्रयास की धारा में केस रजिस्टर्ड हो गया है।

इसमें गौड़़ के पीए प्रणय चित्तौडा़ भी है। अब किसी भी समय इनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। संघ कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतना ज्यादा था कि शेंडगे के साथ ही इस मारपीट घटना में शामिल रहे शानू दिघे के घर पर भी अज्ञात लोग पहुंचे और जमकर पथराव हुआ।

इनके खिलाफ हुई है एफआईआर

जानकारी के अनुसार चेतन पाटिल के दोस्त की भाभी की शिकायत पर इसमें वीरेंद्र शेंडगे, गिरीश शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष ईमोलिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चित्तौड़ा, अमित कोकाटे व अन्य साथियों पर केस हुआ है। बीएनएस की धारा 109(1), 330(2), 296(ए), 62 व 3(5) में केस हुआ है।

यह लिखवाई गई है एफआईआर

फरियादी इसमें चेतन पाटिल की भाभी जाईन पति सूर्यांश है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को महू नाका से अन्नपूर्णा जा रही थी। तभी देखा कि देवर सुजेंद्र के दोस्त चेतन पाटिल से 6 जून की रात 11 बजे मारपीट हो रही थी। गणेशानंद पाठक भी थे, मोबाइल से वीडियो बनाया, लेकिन शानू ने मोबाइल छीन लिया।

चेतन के साथ शेंडेगे व अन्य साथियों ने मारपीट की। वीरेंद्र ने चाकू निकाला। आज फिर सुबह सात बजे दोपहर 12 बजे करीब मैं अपने घर पर थी तभी वीरेंद्र, प्रशांत, प्रणय चित्तौडा अन्य मेरे घर में जबरदस्ती घुसे, घर में तोड़फोड़ की और धमकी दी चेहरा बिगाड़ दूंगा। घर में घुसकर चाकू भी दिखाया।

इस तरह से हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा शेंडगे के उषानगर स्थित मल्टी (इसमें नीचे दुकान व ऊपर आवास है) के बाहर कुत्तों का भोजन डाला जा रहा था। दो दिन पहले शेंडगे के कुछ लोगों ने समझाया।

फिर शनिवार रात को फिर भोजन डाला तो उसे रोका और जमकर विवाद हुआ। सामने वाले ने खुद को संघ से जुड़ा हुआ भी बताया लेकिन शेंडगे और उनके साथ वाले नहीं माने। बताया जाता है कि शेंडगे के साथ कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की। मामला अन्नपूर्णा थाने तक गया लेकिन मामला रफा-दफा हो गया।

indore Virendra Shendge home
indore Virendra Shendge home


इसके बाद रविवार को तोड़फोड़

बात रात को टल गई लेकिन संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तक मामला पहुंचा। बताया जाता है कि नाराज लोग सुबह बाइक से शेंडगे की मल्टी पर पहुंचे और दुकान व आवास पर पथराव किया व जमकर तोड़फोड़ हुई।

इस घटना के बाद हिंद रक्षक संगठन जिसमें मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड संरक्षक है वह भी मैदान में उतर आया है। दोनों पक्षों के लोग थाने के पास जमा है। वहीं सूत्रों के अनुसार संघ में दोनों ही पक्षों के लोगों को समझाइश के लिए बुलाया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में कुत्ते के भोजन पर विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे और हिंद रक्षक के साथ संघ का विवाद

ESB की जेल प्रहरी-वन रक्षक में सिस्टम नहीं चला, 50 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द

MPPSC की परीक्षाओं में लगातार घट रहे पद, युवाओं के सामने चुनौती भरमार

इंदौर रियल एस्टेट के हाल-बेहाल, खरीदी-बिक्री में हर माह एक हजार करोड़ की कमी

Tags:
  • विधायक मालिनी गौड़
  • संघ
  • केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज