MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 381 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार

Sandeep Kumar | Jul 13, 2026, 21:06 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह ने दाखिल किया नामांकन, एमपी में 381 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, भोपाल में बनेगा डेटा सेंटर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भोपाल में बनेगा बड़ा डेटा सेंटर, 8 देशों की 10 कंपनियों ने किया 19 हजार करोड़ का निवेश

मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश (FDI, Foreign Direct Investment) अब सिर्फ एमओयू (MoU, Memorandum of Understanding) तक सीमित नहीं रहा। स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूके, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की बड़ी कंपनियों का पैसा अब जमीन पर उतरने लगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नरोत्तम मिश्रा मंच पर हुए भावुक, बोले- आशुतोष के लिए हर चौखट पर शीश झुकाऊंगा

दतिया में भाजपा की सभा में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक नजर आए। मंच पर ही उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए हर घर जाने और शीश झुकाने की बात कही। सीएम मोहन यादव भी सभा में मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिला सपा का साथ, घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने भी उनका समर्थन किया। सपा और कांग्रेस मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे, जिससे भाजपा की चुनौती बढ़ गई है। घनश्याम सिंह ने बिजली, पानी और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में बंपर प्रमोशन, 381 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, कुल 460 पदोन्नत

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदारों का बंपर प्रमोशन हुआ है। राजस्व विभाग ने एक साथ 460 अधिकारियों के प्रमोशन आदेश जारी कर अधिकारियों को तहसीलदार बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोजशाला मामले में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार

मध्य प्रदेश के धार जिले का भोजशाला विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने इसे देवी सरस्वती का मंदिर माना था। सुप्रीम कोर्ट इस फैसले के खिलाफ याचिकाएं सुनने को तैयार हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिक्षक ने किया फर्जी बिलों से करोड़ों का घोटाला: कॉलोनी काटी, ED ने कुर्क किए प्लॉट

आलीराजपुर शिक्षा घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कमल राठौर की धार स्थित कॉलोनी के 56 प्लॉट कुर्क किए हैं। संपत्ति की कीमत 6 करोड़ रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जल संसाधन मंत्री सिलावट की विधानसभा में ही बह गया 2 करोड़ का स्टॉप डैम

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर (इंदौर) में ही स्टॉप डैम बह गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। यह डैम दो माह भी नहीं टिका और मानसून की पहली बारिश में ही ढह गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के बरगी डायवर्जन टनल प्रोजेक्ट में 59 करोड़ का खेला, CBI और ED को शिकायत

मध्यप्रदेश की बरगी डायवर्जन परियोजना काफी महत्वपूर्ण सिंचाई योजना है। यह परियोजना कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य नर्मदा नदी के पानी को जरूरत वाले क्षेत्रों तक पहुंचाना है। इस परियोजना के तहत स्लीमनाबाद में बड़ी टनल बनाई जा रही है। इस टनल निर्माण की लागत समय के साथ काफी बढ़ गई है। शुरुआती अनुमान करीब 800 करोड़ रुपए था। वर्तमान में इसकी लागत लगभग 2000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुरैना के लाखों किसानों की जमीन पर फिर संकट के बादल, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

एमपी टॉप न्यूज:मुरैना जिले के 61 गांवों की जमीन पर संकट आ गया है। अटल प्रोग्रेस वे सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण होना है। एनएचएआई ने पुराने गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आदेश दे दिया है। इससे पहले मंत्री ने विधानसभा में एलाइनमेंट बदलने का आश्वासन दिया था। अब किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का मामला ड्रग पैडलर से संबंध से शुरू हुआ था। अब यह मामला युवती के आरोपों से ऑनलाइन गेमिंग तक पहुंच गया है। वहीं इसी के साथ विजयनगर में दर्ज हुए साल 2020 के केस की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस उन्हें उठाने से लेकर नोटिस देकर बुलाने तक सब कर चुकी है लेकिन अभी तक पुख्ता कुछ नजर नहीं आ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
........

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • नरोत्तम मिश्रा
  • राजस्व विभाग
  • भोजशाला
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • दतिया उपचुनाव
  • घनश्याम सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि