MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, दैनिक वेतन भोगी से करोड़पति बना समिति प्रबंधक
पीएम मोदी नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विपक्ष पर तंज
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर गुरूवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प का आगाज किया। साथ ही स्वामित्व योजना का शुभारंभ हुआ, इसके तहत मध्यप्रदेश के 50 लाख ग्रामीणों को निशुल्क रजिस्ट्री मिलेगी। इस योजना के आरंभ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने विपक्ष को जमकर घेरा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दैनिक वेतन भोगी से करोड़पति बना समिति प्रबंधक, EOW की कार्रवाई जारी
बालाघाट के लांजी क्षेत्र में EOW जबलपुर की टीम ने गुरुवार सुबह छापा मारा। छापा नीमटोला निवासी विलास चौरे के घर पर पड़ा। विलास चौरे मनेरी सेवा सहकारी समिति में प्रभारी प्रबंधक हैं। टीम को उनकी आय से करीब 500 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। EOW ने उनके बैंक खाते सीज कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर पुलिस ने राजीव गांधी की हत्या का हवाला देकर राहुल के आयोजन में लगाई 31 शर्तें
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन मंजूरी में अब 25 साल पहले हुए राजीव गांधी हत्याकांड चर्चा में आ गया है। इस हत्याकांड की जांच के बिंदुओं का हवाला देते हुए पुलिस ने कांग्रेस को 31 शर्तों का पालन करने के लिए कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुख्यमंत्री ने किया स्वामित्व योजना का शुभारंभ और ड्यूटी के खिलाफ HC पहुंचे पटवारी
मध्य प्रदेश में 17 सितंबर को स्वामित्व योजना शुरू हुई। इंदौर में इस अभियान का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी हिस्सा लिया। इसी दिन पटवारी संघ ने हाई कोर्ट का रुख किया। संघ ने योजना से जुड़ी ड्यूटी पर सवाल उठाए हैं। इससे योजना के साथ कर्मचारियों की भूमिका भी चर्चा में आई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर का मास्टर प्लान अटका, हाईकोर्ट ने अफसरों से मांगा शपथ पत्र
जबलपुर मास्टर प्लान जारी करने में देरी पर हाईकोर्ट सख्त हुआ है। प्रमुख सचिव और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डायरेक्टर को शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेहा पच्चीसिया को गिरफ्तारी से राहत पर हाईकोर्ट का इनकार, सरकार के जवाब के बाद होगा फैसला
पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से फिलहाल अंतरिम राहत नहीं मिली। मामला उनकी FIR रद्द करने की याचिका से जुड़ा है। जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच ने 16 सितंबर को सुनवाई की। जैसा द सूत्र ने बताया था कि इस मामले का फैसला रिजर्व नहीं किया गया है और जल्द सामने आएगा। आदेश आज 17 सितंबर को दोपहर 12:22 बजे जारी किया गया। कोर्ट ने राज्य को विस्तृत जवाब दाखिल करने का समय दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
राहुल गांधी के आयोजन में 10 लाख रुपए शुल्क लेने पर नाराज हो रही कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब आईडीए ने बीजेपी की शिकायत के बाद एक औऱ डिमांड नोटिस जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सागर शराब कांड के फरार आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक
सागर के चर्चित शराब कांड में नया मोड़ आया है। मामले के आरोपी हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और राजकुमारी कुशवाहा ने याचिका दायर की। दोनों ने अपने घरों पर कार्रवाई रोकने की मांग की। मामले की सुनवाई 17 सितंबर को हाईकोर्ट में हुई। याचिका डब्ल्यू.पी. क्रमांक 38309/2026 के तहत दर्ज है। मामले में मध्यप्रदेश सरकार समेत अन्य पक्ष जवाब दे रहे हैं। सुनवाई जस्टिस विशाल मिश्रा के सामने हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टीईटी आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक मौका, डेढ़ लाख को देना है परीक्षा
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। एमपी बोर्ड यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराएगा। अब तक करीब 19100 शिक्षकों ने आवेदन कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
NHAI लगाएगा स्मार्ट लाइट सिस्टम: बंद होते ही मिलेगा अलर्ट, 48 घंटे में सुधरेगी
एमपी टॉप न्यूज: NHAI मध्य प्रदेश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर CCMS सिस्टम लागू करने जा रहा है। इससे हर स्ट्रीट लाइट की निगरानी रियल टाइम में हो सकेगी। कोई लाइट खराब होते ही कंट्रोल रूम को तुरंत जानकारी मिलेगी। लाइटों को जरूरत पड़ने पर रिमोट से भी नियंत्रित किया जा सकेगा। भोपाल में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ED इंदौर ने 307 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में 3.91 करोड़ की संपत्ति की अटैच
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर ने 307 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में हुकमाखेड़ी गांव में तीन भूखंडों को कुर्क किया है। इसकी कीमत 3.91 करोड़ रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...