MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र 20 जुलाई

Sandeep Kumar | Jun 19, 2026, 21:38 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025, 17 अगस्त से, एमपी विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- यूसीसी पर मुस्लिम भाई-बहनों के भी आ रहे सुझाव। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र: कृषि से लेकर गृह और ऊर्जा विभाग तक रहेंगे सदन के केंद्र में

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जुलाई 2026 के विधानसभा सत्र का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार के लगभग सभी प्रमुख विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके लिए विभागवार प्रश्नों का रोस्टर और संबंधित मंत्रियों की जवाबदेही पहले ही तय कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश

MPPSC ने मेंस 2025 का शेड्यूल जारी किया। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद आई तारीखें यूपीएससी मेंस से टकरा रही हैं। छात्रों को 14 दिनों में दो मेंस परीक्षाएं देनी होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में सीएम की घोषणा-रोबोट चौराहे से रेडिनसन तक फ्लाईओवर, IDA स्कीम से छुटकारा

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने दौरे के दौरान रिंग रोड रहवासियों को लेकर बड़ी घोषणा की। यहां रोबोट चौराहे से रेडिसन तक फ्लाईओवर ब्रिज की मांग को मंजूर किया। इस पर 50 करोड़ की लागत आएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



संजय पाठक मानहानि मामला: आर्म्स डीलर की याचिका पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस

कटनी आर्म्स डीलर नाजिम खान ने BJP विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की। MP हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- यूसीसी पर मुस्लिम भाई-बहनों के भी आ रहे सुझाव, जल्द पास कराएंगे

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता ( UCC ) को लेकर अहम बात कही है। इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पारित कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसे अब तक लाखों सुझाव ( यूसीसी लागू करने की तैयारी) मिल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



संगीत शिक्षक भर्ती में राहत, प्रयाग संगीत समिति डिग्री वाले चॉइस फिलिंग में शामिल

मध्य प्रदेश में चल रही माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024-25 में संगीत शिक्षक पद के कई अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान बनाया था। इसके बावजूद DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) ने प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद की डिग्री और डिप्लोमा पर सवाल उठाते हुए उनकी पात्रता मानने से इनकार कर दिया। इससे 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों का भविष्य अटक गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



देवकीनंदन ठाकुर का बयान- हर हिंदू 4 बच्चे पैदा करे, मंदिर के पैसे से हो इलाज

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भोपाल में श्रीमद्भागवत कथा के लिए आए हुए थे। कथा के बाद उन्होंने कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आता, तब तक हर सनातनी को 4 बच्चे करने चाहिए। NEET पेपर लीक पर कहा कि डिजिटल दौर में इधर-उधर हो जाता है। उन्होंने सरकार से मुफ्त योजनाएं बंद करने और मंदिरों के पैसे से अस्पताल बनाने की मांग की। सनातन बोर्ड के पक्ष में भी उन्होंने जोरदार दलील दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कचरा बनेगा कमाई का जरिया: अब कचरे से बनेगी गैस, चमकेंगे प्रदेश के 8 बड़े शहर

मध्यप्रदेश के शहरों में हर रोज हजारों टन कचरा निकलता है। अब इस कचरे को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। नगरीय विकास विभाग इसे ऊर्जा में बदलने की तैयारी में है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत प्रदेश में आठ सीबीजी यानी कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें से पांच प्लांट के लिए काम शुरू हो चुका है और तीन के टेंडर में संशोधन जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम मोहन यादव का पटवारी पर फिर हमला, बोले- मधु भैया ने चौकड़ी भुला दी, अभी तक होश में नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। इंदौर में उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसा और इसी दौरान राऊ से बीजेपी विधायक मधु वर्मा की तारीफ भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल में पटवारियों का रसूख 24 घंटे में पलटा तबादला आदेश

भोपाल में 15 जून को 46 पटवारियों का तबादला हुआ। अगले ही दिन रात को संशोधित आदेश में 24 नाम हटा दिए गए। अब प्रशासन पर सिफारिश और राजनीतिक दबाव के आरोप लग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ढिलाई, अधर में लटके 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स

सिंहस्थ 2028 शुरू होने में अब सिर्फ 21 महीने बचे हैं। लेकिन उज्जैन में होने वाले बड़े काम लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि 10 विभागों के लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के काम देरी से चल रहे हैं। 23 काम अभी टेंडर प्रक्रिया में ही उलझे हैं। जानकारी के अनुसार इस देरी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त नाराजगी जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस जांच कमेटी की रिपोर्ट नहीं हुई तैयार

इंदौर में दिसंबर-जनवरी में भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड में अभी भी जांच पूरी नहीं हुई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मुरैना अस्पताल में नर्स की बदसलूकी, मरीज के परिजन पर फेंकी बॉटल वीडियो हुआ वायरल

एमपी टॉप न्यूज:मुरैना जिला अस्पताल में नर्स और मरीज के परिजन के बीच विवाद का वीडियो वायरल। ग्लूकोज बॉटल बदलने में देरी पर अटेंडर ने रिकॉर्डिंग की तो नर्स ने बॉटल फेंकी और अपशब्द कहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अनूपपुर पीएचई इंजीनियर को 30 हजार रिश्वत लेते EOW ने किया अरेस्ट

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:अनूपपुर जिले के प्रभारी PHE कार्यकारी इंजीनियर एके साह को EOW रीवा ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अंतिम देयक और सिक्योरिटी डिपाजिट रिलीज के लिए 2 लाख मांगे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • दूषित पानी
  • एमपी विधानसभा
  • सिंहस्थ 2028
  • देवकीनंदन ठाकुर
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा
  • भागीरथपुरा