सीएम मोहन यादव का पटवारी पर फिर हमला, बोले- मधु भैया ने चौकड़ी भुला दी, अभी तक होश में नहीं
Sanjay Gupta | Jun 19, 2026, 14:38 IST
सीएम डॉ. मोहन यादव का जीतू पटवारी पर हमला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। इंदौर में उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसा और इसी दौरान राऊ से बीजेपी विधायक मधु वर्मा की तारीफ भी की।
INDORE. प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी पर एक बार फिर सीएम डॉ. मोहन यादव ने तंज कसा है। इसके पहले भी सीएम, पटवारी को टपोरी और दो कौड़ी का रद्दी प्रदेश अध्यक्ष बोल चुके हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने महिदपुर में पटवारी को नौसिखिया कहा था। अब उन्होंने इंदौर में जीतू पटवारी की साल 2023 के विधानसभा चुनाव में हुई हार पर जमकर मजे लिए हैं।
जीतू पटवारी साल 2008 में अपना पहला विधानसभा चुनाव बीजेपी के जीतू जिराती से हार गए थे। इसके बाद, उन्होंने साल 2013 और 2018 के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के मधु वर्मा ने 35 हजार से अधिक वोटों से हार दिया।
सीएम ने विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने राऊ विधायक मधु वर्मा को लेकर कहा कि...वाह मधु भैय्या क्या चौकड़ी भुलाई, सामने वाले के चारों खाने चित्त कर दिए। उन्होंने आगे कहा कि मधु भैय्या का जलवा है कि अभी तक जवान होश में नहीं है। कहां गया, भगवान जाने। आपको छोड़कर बाकी लोगों को क्या-क्या बोलता है, लेकिन यहां नहीं आता है। सीएम ने कहा कि यहां आए तो आप याद दिला देते हो। भेरू जी याद दिला देते हैं मधु भैय्या।
इसके पहले सीएम ने शाजापुर में और फिर इंदौर में एक कार्यक्रम में पटवारी को टपोरी, दो कौड़ी का और रद्दी प्रदेश अध्यक्ष कहा था। वहीं महिदपुर उज्जैन में कहा था कि नौसिखिया को पार्टी की कमान दे दी है, जो कार को खुद ही ठोक रहे हैं...तो हम क्या करें।
गोधरा कांड पर भी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने गोधरा कांड को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए धर्म के आधार पर राजनीति करती है। गोधरा कांड में कांग्रेस ने पूरे देश में मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने गुजरात सरकार को निर्दोष ठहराया।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- यूसीसी पर मुस्लिम भाई-बहनों के भी आ रहे सुझाव, जल्द पास कराएंगे
इंदौर में नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल पर दो करोड़ अर्थदंड का केस, अवैध खनन का है मामला
इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पिता बोले- डिप्रेशन में थी
लिव इन रिलेशनशिप पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या कह दिया कोर्ट ने
पटवारी 35 हजार वोट से हारे थे
क्या बोले सीएम डॉ. यादव
इसके पहले यह बोले थे सीएम
गोधरा कांड पर भी कांग्रेस को घेरा
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- यूसीसी पर मुस्लिम भाई-बहनों के भी आ रहे सुझाव, जल्द पास कराएंगे
इंदौर में नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल पर दो करोड़ अर्थदंड का केस, अवैध खनन का है मामला
इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पिता बोले- डिप्रेशन में थी
लिव इन रिलेशनशिप पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या कह दिया कोर्ट ने
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari