सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ढिलाई, अधर में लटके 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स

Aman Vaishnav | Jun 19, 2026, 14:31 IST
Share
उज्जैन सिंहस्थ 2028
उज्जैन सिंहस्थ 2028

उज्जैन सिंहस्थ में अब सिर्फ 21 महीने बचे हैं, लेकिन कई विभागों के करीब 12 हजार करोड़ रुपए के काम देरी से चल रहे हैं। कई प्रोजेक्ट्स तो अभी भी टेंडर और मंजूरी की प्रक्रिया में फंसे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताई है।

सिंहस्थ 2028 शुरू होने में अब सिर्फ 21 महीने बचे हैं। लेकिन उज्जैन में होने वाले बड़े काम लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि 10 विभागों के लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के काम देरी से चल रहे हैं। 23 काम अभी टेंडर प्रक्रिया में ही उलझे हैं। जानकारी के अनुसार इस देरी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त नाराजगी जताई है।

सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में बड़े पैमाने पर निर्माण काम चल रहे हैं। लेकिन समय पर ये काम पूरे होंगे या नहीं, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार उच्च स्तर पर 7 जून 2026 की अपडेट रिपोर्ट मांगी गई थी। इस रिपोर्ट में सामने आया कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स तो अभी शुरुआती चरण में ही हैं।

जिन कामों को 8 महीने में पूरा होना है वहां अभी टेंडर ही चल रहा है। कुछ जगहों पर तो काम शुरू भी नहीं हुआ है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

2b04f66e-993
2b04f66e-993


किन विभागों के काम अटके

जल संसाधन, ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, संस्कृति, गृह, नगरीय विकास, हेल्थ, आयुष और पंचायत एवं एमपी ग्रामीण विकास विभाग को मिलाकर कुल 166 काम होने हैं।

इनमें से 148 काम की प्रगति 10 दिन पहले देखी गई थी। तब पता चला कि सिर्फ 115 काम ही शुरू हो पाए हैं। बाकी काम अभी टेंडर या मंजूरी की प्रक्रिया में ही फंसे हैं।

सबसे ज्यादा काम नगरीय विकास विभाग के हैं। इस विभाग के पास कुल 60 काम हैं। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस देरी पर कड़ा रुख अपनाया है।

नए बंगले और पुलिस आवास

जानकारी के अनुसार उज्जैन नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष, कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के लिए नए बंगले बनेंगे। इस पर 31 करोड़ 74 लाख रुपए खर्च होंगे। यह राशि सिंहस्थ बजट से ही आएगी।

साथ ही स्टाफ के लिए क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। डीपीआर तैयार की जा रही है।

इसके अलावा उज्जैन में नए थाने भी बनेंगे। साथ ही लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से 1500 से ज्यादा पुलिस आवास बनाए जा रहे हैं। राजपत्रित अधिकारियों के निवास का काम भी इसी राशि से होगा। यह काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कौन सा काम किस हाल में है

रिपोर्ट के मुताबिक कई बड़े प्रोजेक्ट अभी अटके हुए हैं। खंडवा में बनने वाला नया झूला पुल 48 करोड़ 37 लाख रुपए का है। इसे 8 महीने में पूरा होना है। ओंकारेश्वर में नया पुल भी इसी समयसीमा में बनना है। इसकी लागत 60 करोड़ रुपए है।

वहीं क्षिप्रा नदी के घाटों के उन्नयन का काम 84 करोड़ रुपए का है। इस पर टेंडर की कार्यवाही जारी है। उज्जैन-जावरा 4 लेन सड़क सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह 98.41 किलोमीटर लंबी है। इसकी लागत पांच हजार 17 करोड़ रुपए है। इस पर अभी काम शुरू ही नहीं हुआ है।

इंदौर-उज्जैन 4 लेन सड़क के हाल

इंदौर-उज्जैन 4 लेन सड़क भी शुरू नहीं हुई है। यह 49 किलोमीटर लंबी है। इसकी लागत एक हजार 89 करोड़ रुपए है। इंदौर गेट के पास बनने वाला फ्लाईओवर भी अभी अटका है। इस पर 945 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च होने हैं।

होटल अवंतिका के लिए जमीन संबंधी कार्यवाही चल रही है। इसमें 100 कमरे बनेंगे और इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ग्रैंड होटल उज्जैन का काम भी शुरू नहीं हुआ है। इस पर 40 करोड़ रुपए लगेंगे।

नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहे तक का मार्ग भी अभी शुरू नहीं हुआ है। इसकी लागत 28 करोड़ रुपए है। मेला क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबी अधोसंरचना का निर्माण होना है। इसकी लागत एक हजार 786 करोड़ रुपए है और इस पर टेंडर परीक्षण जारी है।

देवास में मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब बनना है। इस पर 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे और टेंडर चल रहा है। क्षिप्रा नदी के पूर्वी भाग में 6.1 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत 82 करोड़ रुपए है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का काम भी 139 करोड़ रुपए का है और इस पर टेंडर चल रहा है।

b6e8083e-5bd
b6e8083e-5bd


ये खबरें भी पढ़िए...

सिंहस्थ 2028: उज्जैन से ओंकारेश्वर तक 17 हजार करोड़ का विकास होगा

सिंहस्थ 2028: इंदौर में बनेंगे होल्डिंग एरिया, उज्जैन में भीड़ होने पर यहां रुकेंगे श्रद्धालु

एमपी में नए मेगा हाईवे प्रोजेक्ट: सिंहस्थ और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर सरकार का बड़ा दांव

उज्जैन सिंहस्थ 2028: उज्जैन महाकुंभ के लिए चलेंगी 7800 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे की महा-तैयारी!

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • ओंकारेश्वर
  • एमपी ग्रामीण विकास विभाग
  • क्षिप्रा नदी
  • सिंहस्थ 2028
  • नगरीय विकास विभाग
  • उज्जैन नगर निगम
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल