इंदौर में सीएम की घोषणा-रोबोट चौराहे से रेडिनसन तक फ्लाईओवर, IDA स्कीम से छुटकारा

Sanjay Gupta | Jun 19, 2026, 16:45 IST
Share
स्कीम 171 से मुक्ति, रोबोट पर फ्लाईओवर
स्कीम 171 से मुक्ति, रोबोट पर फ्लाईओवर

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने दौरे के दौरान रिंग रोड रहवासियों को लेकर बड़ी घोषणा की। यहां रोबोट चौराहे से रेडिसन तक फ्लाईओवर ब्रिज की मांग को मंजूर किया। इस पर 50 करोड़ की लागत आएगी।

Indore. इंदौर में तुलसीनगर में 13 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाली रोड का भूमिपूजन सीएम मोहन यादव ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने कई मांगे रखी। इसमें सबसे अहम मांग रोबोट से रेडिसन तक हर दिन लग रहे जाम के निराकरण का था। वहीं आईडीए की स्कीम में फंसी जमीन को मुक्त करने की मांग रखी।

सीएम ने 50 करोड़ का फ्लाओवर मंजूर किया

सीएम ने मंच से ही रोबोट से रेडिसन तक फ्लाईओवर ब्रिज की मांग को मंजूर किया और इसके लिए 50 करोड़ की राशि मंजूर की। इस ब्रिज के बनने से हर दिन 1.71 लाख वाहन चालकों को लाभ होगा। अभी हर दिन सुबह और शाम को पीक के समय ट्रैफिक जाम होता है। इसके साथ ही हार्डिया ने कनाडिया से गणेश मंदिर की रोड की भी मंजूरी मांगी जिसे सीएम ने स्वीकार किया। इस पर सीएम आधारभूत ढांचा फंड से विधायक निधि से 10 करोड़ दिए जाएंगे।

स्कीम मुक्ति पर बोले सीएम- जल्द छुटकारा दिलाएंगे

वहीं आईडीए की स्कीम में कई सोसायटी की जमीन फंसी है। इसमें हजारों प्लाटधारक 25 से 30 साल से फंसे हुए हैं। इसमें सबसे अहम स्कीम 171 है जिसमें पुष्पविहार रहवासी संघ सहित कई सोसायटी उलझी हुई है। इस पर विधायक हार्डिया ने कहा कि इस पर सीएम से विधिवत लंबी चर्चा हो चुकी है। हमारी मांग है कि जो सोसायटी, जमीन आईडीए की स्कीम में फंसी है उन्हें मुक्त किया जाए। इस पर सीएम ने कहा कि जो आपने प्राधिकरण के माध्यम योजनाओं के कारण रहवासियों को कठिनाई की बात उठाई है। इससे भी जल्द छुटकारा दिलाएंगे और बहुत जल्द बहुत बड़ी सौगात मिलेगी।

राशि भी जमा है स्कीम से मुक्त नहीं हुई

स्कीम 171 में दर्जन भर से ज्यादा सोसायटी के हजारों प्लाटधारक फंसे हुए हैं। यह मामला 30 साल से अटका हुआ है। इसमें विधिवत प्रारूप पास हुआ और सोसायटी से 5.90 करोड़ की राशि भी डेढ़ साल पहले जमा करा ली गई। लेकिन इसके बाद भी स्कीम से मुक्त नहीं किया गया। आईडीए बोर्ड में प्रस्ताव को पास कर स्कीम से मुक्त करना है। लेकिन अभी तक बोर्ड में इसे नहीं रखा गया है। आयोजन में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव का पटवारी पर फिर हमला, बोले- मधु भैया ने चौकड़ी भुला दी, अभी तक होश में नहीं

आज मध्य प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें उनका पूरा शेड्यूल

ida में संघ, संगठन, सत्ता सभी के नाम की हलचल, सीएम ऑफिस से तहसीलदार पहुंचे प्राधिकरण

इंदौर IDA में फर्जी NOC का खुलासा, अधिकारियों के फर्जी साइन किए, शक होने पर बाबू फरार

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • IDA
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • सोसायटी
  • फ्लाईओवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग