ida में संघ, संगठन, सत्ता सभी के नाम की हलचल, सीएम ऑफिस से तहसीलदार पहुंचे प्राधिकरण

Sanjay Gupta | Apr 27, 2026, 12:29 IST
Share
ida-board-formation-indore-political-moves
Photograph: (the sootr)

इंदौर विकास प्राधिकरण में बोर्ड गठन को लेकर हलचल तेज है। सत्ता, संगठन और संघ के बीच संतुलन की कोशिश दिख रही है। कई दावेदार मैदान में हैं। वहीं सीएम ऑफिस से एक अधिकारी भी ट्रांसफर होकर आ चुके हैं।

News in Short

  • आईडीए में बोर्ड गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
  • सत्ता, संगठन और संघ के बीच संतुलन की कोशिश की जा रही है।
  • कई नेताओं के नाम दावेदारी में शामिल है।
  • अन्य प्राधिकरणों की तरह पूरा बोर्ड बनने की संभावना है।
  • सीएम ऑफिस से अधिकारी की आईडीए में पोस्टिंग की गई है।

News in Detail

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में भी बोर्ड गठन की हलचल तेज हो गई है। जिस तरह से ग्वालियर, उज्जैन प्राधिकरण में सत्ता, संगठन और संघ सभी को साधा गया है, ऐसे में आईडीए में भी इसके संकेत हैं। दावेदार कई हैं और सभी को संभाला जाएगा। उधर पहले ही एक अधिकारी सीएम ऑफिस से प्राधिकरण में पदस्थ हो गए हैं।

ग्वालियर और उज्जैन विकास प्राधिकरण में इस बार केवल अध्यक्ष ही नहीं बल्कि साथ में दो उपाध्यक्ष और सदस्यों की भी नियुक्ति हुई है। ऐसे में तय है कि एमपी के सबसे अहम प्राधिकरण आईडीए में भी पूरा बोर्ड मिलेगा। इसके पहले शंकर लालवानी और जयपाल सिंह चावड़ा बोर्ड में अकेले अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

कई दावेदार लगे हुए हैं, यह नाम चर्चा में

आईडीए के लिए दावेदारों की लंबी कतार है और साथ ही इन्हें बोर्ड में पहुंचाने के लिए भी कई बड़े नेताओं की लॉबिंग है। प्रमुख नामों में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के साथ ही हरिनारायण यादव ही दावेदार हैं। लेकिन मुकेश राजावत, टीनू जैन, नानूराम कुमावत, अक्षय कांति बम, कमलेश शर्मा जैसे कई नाम भी हैं।

सब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं

कोई संघ से नाम है तो कोई संगठन से है। यह वह नाम हैं, जो लंबे समय से पार्टी से उपकृत होने का इंतजार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी में आने वाले बम भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। टीनू जैन नगराध्यक्ष बनने से चूके, पार्टी प्रवक्ता पद भी गया। इसी तरह राजावत भी नगराध्यक्ष बनने से चूक गए, कुमावत भी लंबे समय से पार्टी में लगे हुए हैं। कमलेश शर्मा पूर्व नगर मंत्री हैं।

इधर एक अधिकारी सीएम ऑफिस से आए

इधर बोर्ड को बनाने की हलचल चल रही है और उधर हाल ही में सीएम ऑफिस से ट्रांसफर होकर एक अधिकारी इंदौर पहुंच गए हैं। सीएम ऑफिस में पदस्थ तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव को आईडीए में संपदा अधिकारी बना दिया गया है। आईडीए में यह अहम पद है। अभी इस पद पर पदस्थ मनीष श्रीवास्तव को आईडीए में ही विधि अधिकारी बना दिया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शिवाजी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- लोगों ने मेरे बयान का गलत मतलब निकाला

एमपी से गुजरने वाली ट्रेनों में हर ढाई घंटे में हो रही एक चोरी, महिलाएं बन रही टारगेट

एमपी विधानसभा विशेष सत्र में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

एमपी की पंचायत में महिलाएं बस नाम की सरपंच, आड़ में चल रहा फर्जीवाड़ा, पांच हजार पर भ्रष्टाचार के आरोप

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • आईडीए
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • दावेदार
  • सीएम ऑफिस
  • उज्जैन विकास प्राधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा