MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द
27% से ज्यादा आरक्षण की मांग पर हाईकोर्ट में बहस, EWS के वर्टिकल आरक्षण होने पर सफाई
जबलपुर हाईकोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण पर 2 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने साफ किया कि EWS वर्टिकल आरक्षण है। सामान्य वर्ग की बहस पूरी हुई, अब 28 जुलाई को राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सोम डिस्टिलरीज को SC के आदेश के बाद भी नहीं मिलेगी जल्द राहत, टेंडर के 9 बिडर्स भी बने पक्षकार
शराब लाइसेंस और आबकारी विभाग की निविदा से जुड़े चर्चित सोम डिस्टिलरीज मामले में गुरुवार को जबलपुर हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश को रिकॉर्ड पर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी पुलिस भर्ती, ESB जल्द शुरू करेगा 9662 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गृह विभाग ने 9662 पदों पर सीधी भर्ती की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। भर्ती में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक शामिल होंगे। सबसे अधिक 8500 पद आरक्षकों के लिए स्वीकृत हुए हैं। कर्मचारी चयन मंडल जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में शुरू, 175 करोड़ की लागत, सीएम ने किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में शुरू हुआ है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इस ब्रिज की एक लेन का लोकार्पण किया। इससे बाणगंगा की ओर से इंदौर से उज्जैन आना-जाना सुगम होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, तीन सप्ताह में करना होगा सरेंडर
अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाईकोर्ट की अपील को मंजूर करते हुए सोनम की जिला कोर्ट से मिली हुई जमानत को रद्द कर तीन सप्ताह में सरेंडर के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
OBC आरक्षण केस से एसटी क्यों नाराज, 50% अनारक्षित रखने से एसटी-एससी को क्यों लाभ
जबलपुर हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण केस की अंतिम सुनवाई चल रही है। सामान्य वर्ग ने अपना पक्ष रख दिया है। अब शासन और ओबीसी वर्ग को अपनी बात रखनी है। लेकिन इसी बीच बुधवार को नया फ्रंट खुल गया। इसमें एसटी कैटेगरी की ओर से पक्ष रखते हुए ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का विरोध कर दिया गया। आगे जाकर मामला एससी कैटेगरी का भी उलझेगा और वह भी इसके पक्ष में नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने PWD मंत्री को घेरा, सीएम से लगाई गुहार
मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार, 23 जुलाई को एक अलग तस्वीर दिखी। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आए। बीजेपी विधायक अजय बिश्नोई ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहपुरा पुल का काम महीनों बाद भी पूरा नहीं हुआ है। इसका सीधा असर पाटन क्षेत्र के लोगों पर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर जिला बार में वोटिंग 28 जुलाई को, बवाल के बाद रद्द हुआ था मतदान
जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को नई तारीख मिल गई है। 20 जुलाई को मतदान रद्द होने और चुनाव अधिकारी के इस्तीफे के बाद अब 28 जुलाई को दोबारा मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिना आदेश एनआईओएस का डीएलएड अमान्य, DPI की दोहरी नीति से टूटे शिक्षक अभ्यर्थियों के सपने
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती वर्ग 3 के अभ्यर्थियों के सामने उलझन खड़ी कर दी है। विभाग द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के डीएलएड के डिप्लोमा को अमान्य कर दिया गया है। बिना किसी लिखित आदेश अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से वापस लौटाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी इस संबंध में कोई भी जवाब नहीं दे रहे हैं। विभाग द्वारा अचानक उम्मीदवारी रद्द करने से अभ्यर्थी निराश हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
NGT की रोक फिर भी यूका की जमीन पर प्लॉटिंग की तैयारी, किसके इशारे पर हो रहा कब्जा
एमपी टॉप न्यूज:NGT के संज्ञान के बाद भी भोपाल में यूनियन कार्बाइड के जहरीले तालाबों को प्राइवेट बिल्डर 5 महीने से ध्वस्त कर रहा है। एक तरफ HC में सफाई का हलफनामा, दूसरी तरफ उसी जमीन पर प्लाटिंग की तैयारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अब AI पकड़ेगा मुंह का कैंसर, गांधी मेडिकल कॉलेज की तकनीक को मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने AI आधारित ओरल कैंसर स्क्रीनिंग तकनीक बनाई है। भारत सरकार ने इसे पेटेंट दिया है। मुख आरोग्य ऐप से गांवों में भी जांच होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...