OBC आरक्षण केस से एसटी क्यों नाराज, 50% अनारक्षित रखने से एसटी-एससी को क्यों लाभ

Sanjay Gupta | Published:
Share
ओबीसी आरक्षण केस
ओबीसी आरक्षण केस

27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का केस साल 2019 से चल रहा है। अभी तक विवाद सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के बीच चल रहा था। वहीं, अब इसमें एसटी कैटेगरी के मोर्चा खोलने से सरकार उलझ गई है। इस वर्ग के साथ इसमें आगे एससी कैटेगरी के भी नाराज होने का खतरा है।

जबलपुर हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण केस की अंतिम सुनवाई चल रही है। सामान्य वर्ग ने अपना पक्ष रख दिया है। अब शासन और ओबीसी वर्ग को अपनी बात रखनी है। लेकिन इसी बीच बुधवार को नया फ्रंट खुल गया।

इसमें एसटी कैटेगरी की ओर से पक्ष रखते हुए ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का विरोध कर दिया गया। आगे जाकर मामला एससी कैटेगरी का भी उलझेगा और वह भी इसके पक्ष में नहीं है।

अभी MP में क्या है आरक्षण की स्थिति

कमलनाथ सरकार ने OBC आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27% कर दिया था। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की भर्तियों में यह आरक्षण लागू हो गया।

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 27%
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 20%
  • अनुसूचित जाति (SC): 16%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 10%
इस तरह कुल आरक्षण 73 फीसदी हो गया और अनारक्षित के लिए 27 फीसदी ही पद रह गए, जो पहले 40 फीसदी थे। वहीं, विविध केस में फैसले के बाद ओबीसी आरक्षण को 14 फीसदी तक ही सीमित रखा गया। साथ ही, 13 फीसदी पद होल्ड कैटेगरी में चले गए थे।

सरकार ने सितंबर 2022 में तय किया कि 13 फीसदी पदों पर जब आरक्षण पर फैसला आ जाएगा तब उन्हें अनहोल्ड करेंगे। यदि ओबीसी आरक्षण मान्य होता है तो यह ओबीसी के पक्ष में, नहीं तो फिर अनारक्षित कैटेगरी में चले जाएंगे।

bea653a9-7c4
bea653a9-7c4


अब क्यों कैटेगरी वाले विरोध कर रहे हैं

अभी मध्यप्रदेश में एसटी को 20 फीसदी और एससी को 16 फीसदी, कुल 36 फीसदी आरक्षण है। इसके बावजूद, देश के साथ मप्र में भी मेरिट के आधार पर भर्ती का नियम है। यदि किसी कैटेगरी वाले (एसटी, एससी, ओबीसी) ने अपनी कैटेगरी के कट-ऑफ अंकों या उम्र सीमा जैसी छूट का लाभ नहीं लिया है, तो वह मेरिट में अधिक अंक आने पर अनारक्षित कैटेगरी की सीट ले सकता है।

यानी वह उम्मीदवार अनारक्षित में शिफ्ट होगा और उसकी जगह की सीट उसी कैटेगरी के ही अन्य उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर मिल जाएगी। इससे एसटी और एससी कैटेगरी को बड़ा लाभ यह है कि उन्हें उनकी कैटेगरी में तय आरक्षित सीट तो मिलती ही है, साथ ही किसी के मेरिट में अनारक्षित में जाने पर अतिरिक्त सीट भी मिलती है। वहीं, यदि आरक्षित सीटें घटकर केवल 27 फीसदी रह जाएंगी तो ऐसे में उन्हें भी मिलने वाला अतिरिक्त लाभ कम हो जाएगा। इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि अनारक्षित का कोटा कम हो।

ओबीसी भी इसी तरह मेरिट से ऊपर जाते हैं

यही लाभ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वाले भी लेते हैं। हाल-फिलहाल तो देखने में आ रहा है कि अनारक्षित कैटेगरी में 60 फीसदी से ज्यादा सीटें ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वालों को जा रही हैं। जैसे असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास में तो 10 अनारक्षित सीटों में से केवल एक ही महिला उम्मीदवार को मिली, बाकी आरक्षित कैटेगरी में गई। इसी तरह फूड सेफ्टी ऑफिसर का पद हो या अन्य पद, हर परीक्षा में यही स्थिति सामने आ रही है।

यही लाभ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वाले भी लेते हैं। हाल फिलहाल तो देखने में आ रहा है कि अनारक्षित कैटेगरी में 60 फीसदी से ज्यादा सीटें ओबीसी और ईडब्ल्यूस कैटेगरी वालों को जा रही है। जैसे असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास में तो 10 अनारक्षित सीट में केवल एक ही महिला उम्मीदवार को मिली, बाकी कैटेगरी में गई। इसी तरह फूड सेफ्टी आफिसर पद हो या अन्य पद। हर परीक्षा में यही स्थिति सामने आ रही है।

689a64ee-b32
689a64ee-b32


कमलनाथ सरकार साथ में ये नियम भी लाई थी

जब कमलनाथ सरकार ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण किया, तो उन्होंने साथ में एक और नियम लागू किया था। वह यह था कि जो जिस कैटेगरी में है, वह वहीं रहेगा। यानी ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण तो मिलेगा, लेकिन यदि किसी के अंक अनारक्षित में जाने लायक आते हैं, तो भी वह अनारक्षित में नहीं जाएगा।

यानी कैटेगरी के हिसाब से सीट तय रहेंगी और मेरिट के आधार पर शिफ्टिंग नहीं होगी। वहीं, इस नियम को अल्ट्रा वायरस घोषित किया गया और हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का केस कानूनी पेंच में फंस गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी ओबीसी आरक्षण केस: अंबेडकर यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट में सवाल

मध्यप्रदेश ओबीसी आरक्षण केस में 1994 के बिल से लेकर 2019 के संशोधन तक खड़े सवाल

प्रमोशन और ओबीसी आरक्षण: हाईकोर्ट में कल दो स्पेशल बेंच करेंगी सुनवाई

आरक्षण की लड़ाई में नया मोड़, ST वर्ग ने भी किया OBC के 27% कोटे का विरोध

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ओबीसी आरक्षण
  • आरक्षण
  • ईडब्ल्यूएस
  • मध्यप्रदेश ओबीसी आरक्षण केस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर