सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, तीन सप्ताह में करना होगा सरेंडर

Sanjay Gupta | Jul 23, 2026, 12:49 IST
Share
sonam
sonam

अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाईकोर्ट की अपील को मंजूर करते हुए सोनम की जिला कोर्ट से मिली हुई जमानत को रद्द कर तीन सप्ताह में सरेंडर के आदेश दिए हैं।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका को मंजूर करते हुए सोनम को सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।

4d2d0c86-dbf
4d2d0c86-dbf

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि वह या तो सरेंडर करे या फिर कोर्ट मेरिट के आधार पर याचिका पर फैसला करेगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को केस की सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया।

790783c6-d23
790783c6-d23

सोनम 27 अप्रैल से जमानत पर थी

मेघालय की सोहरा जिला कोर्ट से 27 अप्रैल को सोनम रघुवंशी को जमानत मिली थी। इसके लिए चौथा आवेदन मंजूर हुआ था। सोनम के अधिवक्ता का तर्क था कि गिरफ्तारी आदेश में धारा 103 की जगह 403 लिखी है। सोनम को उनके आरोपों की पुलिस ने सही जानकारी नहीं दी। मेघालय हाईकोर्ट ने भी जिला कोर्ट के आदेश को बनाए रखा और कहा कि पुलिस ने कई गलतियां की है। इसे मेघालय पुलिस (sonam raghuvanshi latest news) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

मेघालय सरकार के यह थे तर्क

Raja Sonam Raghuvanshi Case में केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने पक्ष रखा। सरकार ने कहा कि रंगे हाथों पकड़े गए या खुद सरेंडर करने वाले आरोपी यह नहीं कह सकते कि उन्हें गिरफ्तारी की वजह नहीं पता थी। ऐसे मामलों में गिरफ्तारी का कारण आरोपी को पहले से पता होता है। केवल कागजी या क्लर्क की गलती के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।

sonam raja timeline
sonam raja timeline

राजा का परिवार बोला था सोनम गुरु बन गई है

इस मामले में राजा का परिवार सोनम (सोनम रघुवंशी आज की न्यूज) की जमानत के बाद से ही नाराज था। राजा के भाई विपिन ने कहा था कि पुणे में सिया कांड हो या झारखंड का कांड, इसमें सभी महिलाओं के लिए सोनम आदर्श बन रही है और वह सभी की गुरु बन रही है। उसके केस की हिस्ट्री देख-देखकर महिलाएं हत्या करना सीख रही हैं। यह गलत संदेश पूरे समाज में जा रहा है। यदि सोनम (सोनम रघुवंशी टुडे न्यूज) को सजा नहीं हुई और जेल नहीं गई तो इसे महिलाओं को गलत सीख मिलेगी। राजा का परिवार इसमें सीबीआई जांच की भी मांग कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोनम रघुवंशी केस में तारीख बढ़ी, राजा के भाई ने कहा- सोनम से सीखकर पतियों को मार रही हैं महिलाएं

सोनम रघुवंशी का सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा, बड़ी बेंच में जा सकता है केस

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने सोनम को दिए दो विकल्प, रवैये पर उठाए सवाल

सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस बोली- वो भाग जाएगी

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • केंद्र सरकार
  • मेघालय
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • sonam raghuvanshi latest news
  • सोनम रघुवंशी आज की न्यूज
  • सोनम रघुवंशी केस
  • सोनम रघुवंशी टुडे न्यूज
  • Raja Sonam Raghuvanshi Case
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
  • मेघालय सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि