MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
आलोक नागर और राजेश भट्ट होंगे मप्र के सूचना आयुक्त, नोटिफिकेशन जल्द
मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल की सहमति मिल गई है। राज्य सरकार अब इनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, जिन दो नामों पर सहमति बनी है, इनमें फर्म एंड सोसाइटी पूर्व रजिस्टार आलोक नागर और दूरदर्शन में कार्यरत राजेश भट्ट शामिल हैं। बता दें कि राज्य सूचना आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्तों के पद भरे जा सकते हैं। वर्तमान में आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त कार्यरत हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ बहनों को मिले 1500 रुपए
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। आज उनके खातों में योजना की 34वीं किस्त पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 मार्च, शुक्रवार को ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर से यह राशि जारी की है। सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी संपन्न किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के जूनियर इंटर्न डॉक्टर्स को मिली खुशखबरी! स्टाइपेंड में बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी राहत मिली है। एमपी सरकार ने उनका स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए हैं। यह आदेश एक अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे। जूनियर डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे थे और इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने हड़ताल भी की थी। हड़ताल के बाद डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की थी। इस बैठक में उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया था कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी। अब सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए स्टाइपेंड बढ़ा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच
भोपाल नगर निगम (BMC) की कम्प्यूटर शाखा पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई फतेहगढ़ स्थित ऑफिस और लिंक रोड नंबर-2 पर बने मुख्य कार्यालय में एक साथ की गई।
ये मामला फर्जी बिलों के जरिए भुगतान करने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रीवा-रायपुर हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू, जानें समय और टिकट किराया
रीवा वासियों के लिए हवाई सफर की खुशियां अब दोगुनी होने जा रही हैं। दिल्ली और इंदौर के बाद अब रीवा सीधे हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़ने जा रहा है। आगामी 17 मार्च से इस नई हवाई सेवा की आधिकारिक शुरुआत होने जा रही है। इस रूट पर उड़ानों का संचालन अलायंस एयर कंपनी द्वारा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
टोल कंपनियों की बढ़ सकती है मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाईकोर्ट का आदेश किया रद्द
टोल वसूली को लेकर चल रहे एक महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने इंदौर हाईकोर्ट द्वारा जनहित याचिका खारिज करने के फैसले को रद्द करते हुए मामले की दोबारा सुनवाई का निर्देश दिया है। अब इस केस की सुनवाई इंदौर हाई कोर्ट में होगी जिसमें लागत से अधिक टोल वसूली के आरोप लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी जरूरी पक्षों को सुनकर ही इस मामले में फैसला होना चाहिए। साथ ही हाईकोर्ट को निर्देश दिया गया है कि वह इस याचिका पर तीन महीने के भीतर निर्णय करे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस
इंदौर के डेली कॉलेज प्रबंधन को जिला प्रशासन ने दो नोटिस थमाए हैं। इसके साथ ही सबसे बड़े माल संचालक गुरजीत सिंह उर्फ पिंटू छाबड़ा और उनकी पत्नी प्रभजोत कौर को भी नोटिस जारी हुए हैं। यह दोनों ही नोटिस डायवर्सन टैक्स की वसूली को लेकर जूनी इंदौर तहसील के अधिकारियों द्वारा जारी किए गए हैं। वित्तीय साल की समाप्ति (31 मार्च) के पहले वसूली को लेकर सख्ती की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
19 साल पुराने पारदी दंपती हत्याकांड में सुखदेव पांसे बरी: MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। बैतूल जिले के मुलताई में 2007 में हुए पारदी दंपती हत्याकांड (Pardhi Couple Murder Case) में अदालत ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व पीएचई मंत्री और कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे (Sukhdev Panse) सहित 14 ग्रामीणों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मंत्री तुलसी सिलावट पर बोले जीतू पटवारी-वह झूठ बोलते हैं, चार दिन में पेट्रोल पंप हो जाएंगे बंद
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार 13 मार्च को सांवेर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तर पर बैठकें ली। इसी दौरान उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट को घेरा। एक बार उनकी एक्टिंग करके हिलते हुए दिखाया। इसके बाद कहा कि पहले तो वह सीधे खड़े ही नहीं होते, ये उं, वो, ओ ये करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ग्वालियर में 36 पुलिस जवान ट्रेनिंग से बाहर, AI से खाने में कीड़े की बनाई थी तस्वीर
एमपी टॉप न्यूज: ग्वालियर के तिघरा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद करने वाले राजस्थान के 36 जवानों को ट्रेनिंग से बाहर कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धार के बाग में फिल्मी स्टाइल में 90 लाख से अधिक की लूट, सोना और नकदी लेकर फरार
धार जिले के बाग में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने ठेकेदार के घर लूट की। उन्होंने करीब 90 लाख रुपए का सोना और नगदी लूटी। यह घटना धार जिले की बाग तहसील में हुई। बदमाशों ने रेड का डर दिखाकर सामान लूटा और फरार हो गए। घटना के बाद बाग क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के वित्तीय सुधारों पर नीति आयोग की मुहर, सड़कों और स्कूलों पर सरकार का खास ध्यान
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: नीति आयोग की फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में मध्य प्रदेश की काफी तारीफ की गई है। राज्य ने पिछले पांच सालों में अपने राजस्व और पूंजीगत खर्च में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...