WhatsApp Image 2026 03 13 at 14.12.15
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच
Aman Vaishnav | Published:
bhopal-bmc-fake-bills-raids
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। यह कार्रवाई फर्जी बिलों के जरिए भुगतान करने से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए की गई है। जांच में ठेकेदारों और कर्मचारियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है।
भोपाल नगर निगम (BMC) की कम्प्यूटर शाखा पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई फतेहगढ़ स्थित ऑफिस और लिंक रोड नंबर-2 पर बने मुख्य कार्यालय में एक साथ की गई।
ये मामला फर्जी बिलों के जरिए भुगतान करने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकायुक्त की विशेष पुलिस को कुछ शिकायतें मिली थीं। बताया गया कि नगर निगम में निर्माण कार्यों के नाम पर फर्जी बिल लगा कर पैसे दिए जा रहे थे। ये सब (नगर निगम घोटाला) निगम में काम करने वाले ठेकेदारों और बीएमसी के कुछ इंजीनियरों, फाइनेंस और कंप्यूटर शाखा के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
![WhatsApp Image 2026 03 13 at 14.12.15]()
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस दौरान 10 साल पुराने कई दस्तावेज जब्त किए हैं। साथ ही नगर निगम के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
टीम ने संबल योजना से जुड़े सारे रिकॉर्ड और ऑनलाइन एंट्री की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी तलाश की जा रही है। फतेहगढ़ स्थित ऑफिस में तीन कर्मचारियों वसीम, सोहेल और पंकज से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार टीम ने सुबह करीब 11:30 बजे दोनों जगहों पर एक साथ छापा मारा था।
भोपाल नगर निगम की कंप्यूटर शाखा में संबल योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स और बाकी ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े काम होते हैं। अब लोकायुक्त टीम इनसे जुड़ी रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
ग्वालियर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, काम न करने वाली 19 कंस्ट्रक्शन फर्म ब्लैकलिस्ट
नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड
एमपी न्यूज: इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े
बड़वानी में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
ये मामला फर्जी बिलों के जरिए भुगतान करने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
शिकायतों के आधार पर चल रही कार्रवाई
कर्मचारियों से हो रही पूछताछ
संबल योजना के दस्तावेजों की जांच
भोपाल नगर निगम की कंप्यूटर शाखा में संबल योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स और बाकी ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े काम होते हैं। अब लोकायुक्त टीम इनसे जुड़ी रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
ग्वालियर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, काम न करने वाली 19 कंस्ट्रक्शन फर्म ब्लैकलिस्ट
नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड
एमपी न्यूज: इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े
बड़वानी में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari