MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 19, 2026, 20:59 IST
mp top news
नमस्कार, MP सरकार लाएगी विस का स्पेशल सत्र, आधी आबादी का हक कांग्रेस ने छीना! हर्षा रिछारिया ने छोड़ी ग्लैमर की दुनिया, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!

महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में बने गतिरोध के बाद अब मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कहा है कि, इस मुद्दे पर एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा। साथ ही इसे जनता के बीच बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। यानी मामला अब सिर्फ सदन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़कों और जनसभाओं तक जाएगा जहां कांग्रेस को सीधे घेरा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में लसूडिया थाने के पांच पुलिसकर्मियों पर जोन टू डीसीपी कुमार प्रतीक ने कार्रवाई की है। आरोप है कि वारंट तामीली में इनके द्वारा नियम में ताक पर रखकर दव्यर्वहार किया गया। जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। इसकी शिकायत सीपी संतोष सिंह को हुई। इसकी जांच कराई गई और डीसीपी ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मॉडल हर्षा रिछारिया अब कहलाएंगी स्वामी हर्षानंद गिरि : ग्लैमर की दुनिया छोड़ उज्जैन में लिया संन्यास

आज जहां हर कोई नेम और फेम के पीछे भागता है, वहां भोपाल की एक मशहूर मॉडल ने अपने निर्णय से सबको चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर जिनके लाखों चाहने वाले थे, उन्होंने अचानक भगवा चोला पहन लिया है। हम बात कर रहे हैं मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल हर्षा रिछारिया की। हर्षा ने कुंभ नगरी उज्जैन में संन्यास धारण कर लिया है। अब वे ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर अध्यात्म की राह पर चलेंगी। संन्यास के बाद उनका नाम अब स्वामी हर्षानंद गिरि महाराज हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने आधी आबादी का हक छीना, परमात्मा माफ नहीं करेगा

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम खारिज होने पर बीजेपी लगातार कांग्रेस और विरोधी दलों पर हमले कर रही है। भगवान परशुराम जयंती के मौके पर रविवार को इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला। भगवान परशुराम जंयती के मौके पर रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव जानापाव (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने 17.50 करोड़ से होने वाले तीर्थस्थल के विकास काम को देखा और मंदिर में पूजा भी की। सीएम ने कहा कि यहां तीर्थस्थल को विकसित किया जा रहा है। यहां भगवान परशुरामजी के जीवनकाल को दिखाया जाएगा और साथ ही श्रीकृष्ण लीलाओं का भी प्रदर्शन होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आबकारी आयुक्त तय करेंगे सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस का फैसला

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल 2026 को एक अहम फैसला सुनाया। अदालत ने साफ कहा है कि लाइसेंस नवीनीकरण का निर्णय सक्षम प्राधिकारी कानून के अनुसार और बिना किसी पक्षपात के करेगा। इस फैसले के बाद पूरा मामला अब आबकारी आयुक्त (Excise Commissioner) दीपक सक्सेना की कोर्ट में आ गया है। न्यायालय ने न लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया और न ही उसे रद्द किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP कांग्रेस में जल्द हो सकती है सर्जरी, ओंकार-सिद्धार्थ समेत 12 जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट निकली कमजोर

पिछले साल जून 2025 में भोपाल में राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी। करीब दो महीनों की लंबी बैठकों और मंथन के बाद जिला अध्यक्षों के नाम तय किए गए थे। लेकिन आठ महीने बाद ही कई जिलाध्यक्षों का काम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अब AICC ने यही जांचने की कोशिश की कि किसने क्या किया और किसने सिर्फ कुर्सी संभाली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 तीन बड़े बदलाव के साथ, इंदौर में कम हुए उम्मीदवार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा 2026 की प्री रविवार 26 अप्रैल को आयोजित होगी। इस बार इसमें एक लाख 34 हजार उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। माना जा रहा है कि एक लाख से अधिक उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। इस बार आयोग ने तीन अहम बदलाव किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



डेली कॉलेज में हंगामा क्यों? संविधान संशोधन के शब्द Preferably ने ODA के अस्तित्व को ही दी चुनौती

मध्यप्रदेश और देश के सबसे बड़े स्कूलों में से एक डेली कॉलेज बीते काफी समय से हंगामे का अड्डा बना हुआ है। हाल ही में डेली कॉलेज बोर्ड ने इसमें संविधान संशोधन प्रस्तावित किया है, जिसने आग में घी का काम किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मऊगंज के नकली बागेश्वर की खुली पोल, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर का बेटा लगा रहा अंधविश्वास का दरबार

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के बेलौही गांव में इन दिनों आस्था के नाम पर एक बड़ा खेल चल रहा है। बागेश्वर धाम की नकल कर यहां दिव्य दरबार सजाया जा रहा है। यहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को झाड़-फूंक से ठीक करने का दावा किया जा रहा है। इस चमत्कारी दरबार को संचालित करने वाला कोई और नहीं, बल्कि एक रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर राजेश्वरप्रसाद मिश्रा का बेटा लक्ष्मीनारायण बाबा है। जब इस दरबार की जमीनी हकीकत परखी गई, तो दावों की जो परतें उधड़ीं, वे चौंकाने वाली थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अब नर्सिंग एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम जरूरी नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगी एंट्री

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब आपको कॉलेजों में एडमिशन के लिए लंबी लाइनों और एंट्रेंस एग्जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। MP Nursing Admission New Rules के तहत मध्यप्रदेश सरकार नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाने जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • एमपी सरकार
  • MPPSC
  • महिला आरक्षण बिल
  • डेली कॉलेज
  • मऊगंज
  • इंदौर लसूडिया पुलिस
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें