सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने आधी आबादी का हक छीना, परमात्मा माफ नहीं करेगा
Sanjay Gupta | Apr 19, 2026, 17:53 IST
Photograph: (the sootr)
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भगवान परशुराम जयंती के मौके पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को खारिज कर आधी आबादी का हक छीना।
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम खारिज होने पर बीजेपी लगातार कांग्रेस और विरोधी दलों पर हमले कर रही है। भगवान परशुराम जयंती के मौके पर रविवार को इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला।
भगवान परशुराम जंयती के मौके पर रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव जानापाव (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने 17.50 करोड़ से होने वाले तीर्थस्थल के विकास काम को देखा और मंदिर में पूजा भी की। सीएम ने कहा कि यहां तीर्थस्थल को विकसित किया जा रहा है। यहां भगवान परशुरामजी के जीवनकाल को दिखाया जाएगा और साथ ही श्रीकृष्ण लीलाओं का भी प्रदर्शन होगा।
इस मौके पर सीएम ने कांग्रेस और विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि माता-बहनों ने अभी लोकसभा में देखा। हम गर्व से अधिकार देने के लिए अधिनियम लेकर आए, लेकिन निर्लज्जता के साथ इन्होंने हंसते हुए पानी फेर दिया। यह कांग्रेस नेताओं का चरित्र है।
आधी आबादी को मिलने वाला अधिकार छीनने का काम कांग्रेस और विरोधी दलों ने किया है। परमात्मा भी इन्हें माफ नहीं करेगा। आज नहीं तो कल बहनों को हम अधिकार दिलवा कर रहेंगे। इसके साथ ही सीएम ने जय भगवान परशुराम और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
सीएम को जनप्रतिनिधियों ने फरसा भेंट किया। सीएम ने इस मौके पर जिला प्रशासन को गंभीर और अजनार नदी को पुर्नजीवित करने के लिए काम करने के भी निर्देश दिए। वहीं जानापाव में हुए कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक उषा ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इसके पहले सीएम सुबह उज्जैन में थे। उन्होंने वहां हामूखेड़ी में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। सीएम ने सिंहस्थ 2028 को हो रहे कामों को लेकर भी कहा कि इस बार सिंहस्थ महापर्व को लेकर लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने दोपहर में धार में आयोजित सर्वसमाज जिलास्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में सहभागिता की।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी
एमपी सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!
एमपी के सरकारी कॉलेजों में खुलेंगी हैप्पीनेस सेल, छात्र सीखेंगे खुश रहने की कला
भगवान परशुराम जंयती के मौके पर रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव जानापाव (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने 17.50 करोड़ से होने वाले तीर्थस्थल के विकास काम को देखा और मंदिर में पूजा भी की। सीएम ने कहा कि यहां तीर्थस्थल को विकसित किया जा रहा है। यहां भगवान परशुरामजी के जीवनकाल को दिखाया जाएगा और साथ ही श्रीकृष्ण लीलाओं का भी प्रदर्शन होगा।
कांग्रेस ने निर्लज्जता से हंसते हुए अधिकार छीना
आधी आबादी को मिलने वाला अधिकार छीनने का काम कांग्रेस और विरोधी दलों ने किया है। परमात्मा भी इन्हें माफ नहीं करेगा। आज नहीं तो कल बहनों को हम अधिकार दिलवा कर रहेंगे। इसके साथ ही सीएम ने जय भगवान परशुराम और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में यह भी रहे शामिल
सीएम ने उज्जैन में यह कहा
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी
एमपी सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!
एमपी के सरकारी कॉलेजों में खुलेंगी हैप्पीनेस सेल, छात्र सीखेंगे खुश रहने की कला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari