mp top news: एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि
mp top news: खबरें काम की
एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम
भोपाल के गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं कीं। बता दें 313 विकासखंडों के वृंदावन ग्रामों में गौपालक प्रतियोगिता होगी। इसमें पहले स्थान पर रहने वाले गौपालक को 1 लाख रुपए मिलेंगे। कामधेनु योजना सब्सिडी के तहत 25 गायों के पालन पर 10 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, गौशाला अनुदान प्रति गाय 20 से बढ़कर 40 रुपए हुआ। इसका लक्ष्य दुग्ध उत्पादन मध्य प्रदेश में बढ़ाना है।..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि, नरसिंहपुर को मिली सांदीपनि की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इसी नरसिंहपुर दौरे में उन्होंने स्कूल बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। सिंगल क्लिक ट्रांसफर से मध्य प्रदेश के 35.56 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिली। कुल राशि 213.41 करोड़ रुपए से ज्यादा रही, यानी औसतन करीब 600 रुपए प्रति हितग्राही। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को संपत्ति अधिकार अभिलेख भी सौंपे गए।..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात 13 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। सभी को रात करीब 10:30 बजे जेपी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बॉयज हॉस्टल..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, केंद्र व राज्य सरकार को दिया नोटिस
बालाघाट के बैहर और बिरसा इलाके में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अभी थमा नहीं है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों सरकारों से इस...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही
फर्जी पासपोर्ट केस में फरार बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार हो गया। एसटीएफ ने गुलाब राय गौतम को छत्तीसगढ के बिलासपुर से दबोचा। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम था। आरोप है कि उसने 10 हजार रुपए महीने में बैंक खाता किराए पर दिया। एसटीएफ की जांच के मुताबिक वह बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट में गवाह भी बना। ये मामला मध्य प्रदेश के बौद्ध विहारों से संबंधित है।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे पिता की मौत, बेटा घायल
राजगढ़ जिले के कुरावर में शनिवार, 10 अक्टूबर की सुबह एक हादसा हो गया। भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बाइक चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
ओबीसी आरक्षण फैसले के बाद कई सवाल, सरकार से लेकर PSC और ESB, उम्मीदवार सबमें असमंजस
INDORE. मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद नई उलझन खड़ी हो गई है। प्रदेश की बीजेपी सरकार से लेकर पीएससी और ईएसबी जैसी भर्ती एजेंसियां भी असमंजस में हैं। वहीं लाखों उम्मीदवारों को समझ नहीं आ रहा कि अब उनकी भर्ती..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा: बुंदेलखंड के 5 जिलों से गुजरेगी, 15 अक्टूबर को टीकमगढ़ में होगा समापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा रविवार यानी 11 अक्टूबर से शुरू हुई। इस बार पदयात्रा की जगह रथयात्रा निकली है। यात्रा छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम से शुरू हुई। इसके बाद यह बुंदेलखंड के 5 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का समापन 15अक्टूबर को टीकमगढ़ में होगा। यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
अब दीवार पर दर्ज होगा प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब, मकानों-दुकानों के बाहर लगेंगी QR कोड वाली मेटल प्लेट
भोपाल नगर निगम अब मकानों और दुकानों की पहचान आसान बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जीपीएस से जुड़ी क्यूआर कोड वाली मेटल नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। मोबाइल से कोड स्कैन करते ही प्लॉट का आकार, निर्माण की अनुमति और पुराने प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया पता चल जाएगा। हालांकि, इससे मकान मालिक का नाम या मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी नहीं दिखेगी।..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..