बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, केंद्र व राज्य सरकार को दिया नोटिस
Aman Vaishnav | Oct 11, 2026, 10:32 IST
बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
बालाघाट के बैहर और बिरसा इलाके में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अभी थमा नहीं है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों सरकारों से इस मामले में जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बालाघाट का मामला
याचिका में क्या आरोप लगाए?
याचिका में साफ तौर पर कहा गया है कि...
- बालाघाट के दूरदराज और पिछड़े आदिवासी इलाकों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी अभाव है।
- इन क्षेत्रों में बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
- बच्चों को सही समय पर पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है।
- उचित पोषण और इलाज न मिलने की वजह से बीते चार महीनों में 45 मासूम बच्चों की असमय मौत हो चुकी है।
सरकारी आंकड़ों और जमीनी हकीकत में फर्क
याचिकाकर्ताओं की मुख्य मांगें
- प्रभावित इलाकों में तुरंत इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए।
- सभी जरूरतमंद बच्चों तक नियमित रूप से पौष्टिक आहार पहुंचाया जाए।
- आदिवासी इलाकों में रहने वाले परिवारों और बच्चों के लिए साफ पीने के पानी का पुख्ता इंतजाम किया जाए।
जून से शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला
इसके बाद यह सिलसिला रुका नहीं और तेजी से दूसरे घरों तक फैल गया।
26 जून 2026: कोहनीमोड़टोला गांव की 14 वर्षीय लमनिन धुर्वे की बीमारी से मौत हुई थी।
27 जून 2026: साहिल धुर्वे नाम के एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
बढ़ता दायरा: इसके बाद बोंदारी, कुंडेकसा, कोरका और आसपास के कई मजरों-टोलों में लगातार बच्चों की मौतें दर्ज की जाने लगीं।
बता दें कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अब तक इलाके में कुल 32 बच्चों की मौत हो चुकी है।
कैसे दबा रहा मामला ?
प्रशासनिक स्तर पर बात करें तो 22 जुलाई को यह मामला बाहर आया। अडोरी पंचायत के सरपंच ने तत्कालीन एसडीएम को बोंदारी गांव में 3 बच्चों की मौत की लिखित जानकारी दी थी। इसके बाद 12 अगस्त को जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों में फैली बीमारी को लेकर पहला आधिकारिक पत्र जारी किया।
अगस्त के मध्य में जब मीडिया में मौतों का आंकड़ा तेजी से सामने आने लगा, तब जाकर यह मामला पूरे प्रदेश की सुर्खियों में आया। इसके तुरंत बाद केंद्र और राज्य की विशेषज्ञ स्वास्थ्य टीमें गांवों में भेजी गईं।
जब टीमों ने बच्चों के खून के नमूने लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि यह सिर्फ मलेरिया का मामला नहीं था। रिपोर्ट में खसरा, मलेरिया, दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिला। इसके अलावा कुपोषण, खून की कमी, निमोनिया, शरीर में पानी की कमी और शॉक जैसी कई जानलेवा वजहें भी सामने आईं।
राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा था कि पीने के पानी, पोषण और समय पर इलाज की कमी बच्चों की जान ले रही है। उन्होंने इसे सरकार की पूरी विफलता बताया था।
उनका कहना था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस मामले का समाधान करें। उन्होंने क्षेत्र में तुरंत जांच, इलाज और राहत देने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि बच्चों की जिंदगी से समझौता नहीं हो सकता।
लाड़ली बहनों को हर महीने 1500, पेंशनर्स को 1000 भी नहीं, 81 लाख EPFO पेंशनर्स की चौंकाने वाली हकीकत
By Amresh Kushwaha
रायपुर में डीजे पर डांस को लेकर खूनी विवाद, 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग पर आरोप
By Umeshwari Baghel
अब दीवार पर दर्ज होगा प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब, मकानों-दुकानों के बाहर लगेंगी QR कोड वाली मेटल प्लेट
By Aman Vaishnav
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज मंत्रियों संग मंथन, दो अस्पतालों के उद्घाटन समेत कई आयोजनों में करेंगे शिरकत
By Umeshwari Baghel
मध्यप्रदेश में चार साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आदिवासी अंचलों तक भी पहुंचेगा बेहतर इलाज
By Aman Vaishnav
मंत्रालय से विधानसभा तक 2500 कर्मचारियों का चौथा वेतनमान अटका, हर महीने 5 हजार का नुकसान!
By Amresh Kushwaha
आज बालाघाट और नरसिंहपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण और पेंशन राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav