भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे पिता की मौत, बेटा घायल
Aman Vaishnav | Oct 11, 2026, 11:13 IST
राजगढ़ में भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा, एक की मौत
राजगढ़ जिले के कुरावर में शनिवार, 10 अक्टूबर की सुबह एक हादसा हो गया। भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बाइक चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चालक का 11 साल का बेटा भी घायल हुआ है।
भाजपा विधायक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर
जब वे सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर कट पॉइंट से रोड क्रॉस करते वक्त यह हादसा हो गया। सामने से आ रही भाजपा विधायक की कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विधायक खुद अस्पताल लेकर पहुंचे
कुरावर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को शुरुआती इलाज दिया। इसके बाद राघवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान राघवेंद्र की मौत हो गई।
ड्राइवर चला रहा था कार
कौन हैं विधायक अमर सिंह यादव?
बता दें कि विधायक का परिवार खुजनेर की स्थानीय राजनीति में भी काफी समय से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी कैलाशी बाई इस समय खुजनेर नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। अमर सिंह यादव खुद भी पहले दो बार खुजनेर नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी तीन बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
ये खबर क्यों जरूरी है?
FAQ
- भाजपा विधायक अमर सिंह यादव कौन हैं?
अमर सिंह यादव राजगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं। वे पहली बार 2013 में विधायक बने थे और हाल ही में 2023 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीतकर लौटे हैं। - कुरावर में पिता-पुत्र को टक्कर देने वाली कार किसकी थी?
टक्कर देने वाली कार भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की थी, हालांकि कार को एक ड्राइवर चला रहा था।
छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 187 ठिकानों पर जांच में 96 जगह गड़बड़ी, अब होगी कानूनी कार्रवाई
By Umeshwari Baghel
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, केंद्र व राज्य सरकार को दिया नोटिस
By Aman Vaishnav
लाड़ली बहनों को हर महीने 1500, पेंशनर्स को 1000 भी नहीं, 81 लाख EPFO पेंशनर्स की चौंकाने वाली हकीकत
By Amresh Kushwaha
रायपुर में डीजे पर डांस को लेकर खूनी विवाद, 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग पर आरोप
By Umeshwari Baghel
अब दीवार पर दर्ज होगा प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब, मकानों-दुकानों के बाहर लगेंगी QR कोड वाली मेटल प्लेट
By Aman Vaishnav
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज मंत्रियों संग मंथन, दो अस्पतालों के उद्घाटन समेत कई आयोजनों में करेंगे शिरकत
By Umeshwari Baghel
मध्यप्रदेश में चार साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आदिवासी अंचलों तक भी पहुंचेगा बेहतर इलाज
By Aman Vaishnav