मध्यप्रदेश में चार साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आदिवासी अंचलों तक भी पहुंचेगा बेहतर इलाज

Aman Vaishnav | Updated:
Share
<strong>मध्य प्रदेश में 5 हजार आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की भर्ती</strong>
मध्य प्रदेश में 5 हजार आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की भर्ती

मध्य प्रदेश में चार साल बाद आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की भर्ती होने जा रही है। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिए पूरी की जाएगी। इस बार कुल चार हजार 264 नई आशा कार्यकर्ताओं और 614 आशा पर्यवेक्षकों का चयन होगा। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

एमपी में आशा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों की भर्ती

बता दें कि इस पूरी भर्ती को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission - NHM) के माध्यम से पूरा किया जाएगा। शासन स्तर पर इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इससे पहले राज्य में अगस्त 2022 में कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों का चयन हुआ था। इतने लंबे समय बाद हो रही इस पहल से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और आम जनता के बीच तालमेल और मजबूत होगा।

कुल कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

इस भर्ती अभियान में नई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके काम की देखरेख करने वाले पर्यवेक्षकों के पद भी शामिल किए गए हैं।

पदों का पूरा ब्योरा इस प्रकार है...

  • नई आशा कार्यकर्ता (New Asha Workers): कुल चार हजार 264 पद
  • आशा पर्यवेक्षक (Asha Supervisors): कुल 614 पद
  • कुल पदों की संख्या: 4 हजार 878
इसके अलावा, आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से बांटा गया है।

  • ग्रामीण क्षेत्र (Rural Areas): 3062 आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती होगी।
  • शहरी क्षेत्र (Urban Areas): 1202 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।

20 आदिवासी जिलों पर रहेगा खास फोकस

प्रदेश सरकार दूर-दराज और आदिवासी अंचलों में रहने वाले लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। हाल ही में बॉन्डेड डॉक्टरों की लगभग शत-प्रतिशत पोस्टिंग कर उन्हें दूर के जिलों में भेजा गया था। अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों के बीच की कड़ी को मजबूत करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की टीम उतारी जा रही है।

कुल पदों में से प्रदेश के 20 आदिवासी जिलों में 1251 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही इन्हीं आदिवासी अंचलों के 18 जिलों में कुल 200 आशा पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे।

DSSSB दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2026: 641 पदों पर करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और शुल्क | DSSSB Delhi District Court Recruitment 2026: Apply Online for 641 Posts, Know Eligibility and Fees
DSSSB Vacancy 2026: 641 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 नवंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
09 Oct 2026 ,
By Manya Jain
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला न्यायालयों के लिए सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर जुडिशल असिस्टेंट, पेऑन और प्रोसेस सर्वर सहित 641पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में अलग-अलग चरणों की परीक्षाएं और कौशल परीक्षण शामिल हैं।

इन 20 आदिवासी जिलों में होगी तैनाती

अलीराजपुर, अनूपपुर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, डिंडौरी, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, रतलाम, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली और उमरिया।

यह खबर क्यों जरूरी है?

मध्य प्रदेश में चार साल बाद स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती होने जा रही है। गांवों और दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में आशा कार्यकर्ता आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

ये कार्यकर्ता लोगों को समय पर इलाज दिलाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम करती हैं। इससे पहले सरकार ने बॉन्डेड डॉक्टरों को दूर-दराज के जिलों में भेजकर अस्पतालों की व्यवस्था संभालने की कोशिश की थी।

अब करीब 5 हजार नई आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण परिवारों और स्वास्थ्य विभाग के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।

पंजाब-हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026: 1270 पदों पर आवेदन शुरू, 29200 सैलरी, जानें पूरी प्रक्रिया | Punjab-Haryana Court Clerk Recruitment 2026: Applications open for 1270 posts, Salary 29200, Know complete process
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: पंजाब-हरियाण कोर्ट में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी 29 हजार से शुरू
08 Oct 2026 ,
By Manya Jain
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स की सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट (S.S.S.C.) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क के एक हजार 270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर 2026 की शाम 4:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा।

FAQ

1. मध्य प्रदेश में कुल कितने पदों पर आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की भर्ती होगी?

मध्य प्रदेश में कुल 4264 नई आशा कार्यकर्ताओं और 614 आशा पर्यवेक्षकों का चयन किया जाएगा, जो मिलाकर लगभग 5 हजार पद होते हैं।

2. एमपी में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए कितने पद तय किए गए हैं?

कुल आशा कार्यकर्ताओं में से 3062 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और 1202 पद शहरी क्षेत्रों के लिए तय किए गए हैं।

3. एमनपी में आदिवासी जिलों में कितनी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी?

प्रदेश के 20 आदिवासी जिलों में 1251 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी और इनमें से 18 जिलों में 200 आशा पर्यवेक्षक चुने जाएंगे।
Tags:
  • new asha workers
  • एमपी में आशा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों की भर्ती
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • National Health Mission
  • आदिवासी अंचल
  • बालाघाट
  • आशा कार्यकर्ता
  • एमपी में आशा कार्यकर्ता
  • आशा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों की भर्ती
आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल

By Kaushiki

आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल
मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी

By Jageshwar Prasad

मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी
एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?

By Aman Vaishnav

एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?
भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता

By Kaushiki

भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता
सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार

By Sumit Kumar

सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार
पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें

By Jageshwar Prasad

पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें
सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच

By Aman Vaishnav

सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच