रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज मंत्रियों संग मंथन, दो अस्पतालों के उद्घाटन समेत कई आयोजनों में करेंगे शिरकत

Umeshwari Baghel | Oct 11, 2026, 08:57 IST
Share
सीएम विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम <br>
सीएम विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार 11 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत मंत्रिपरिषद की बैठक से होगी। इसके बाद वे अलग-अलग सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर में दो अस्पतालों के उद्घाटन कार्यक्रमों में भी पहुंचेंगे।

इसके अलावा हिंदी खबर के शक्ति स्वरूपा कार्यक्रम और श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात करीब 9 बजे तक चलेगा।

दोपहर 12 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जारी कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में ही आरक्षित समय रखा गया है। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री अपने निवास से रवाना होंगे। इसके बाद वे रायपुर के होटल बेबीलोन कैपिटल पहुंचेंगे।

शक्ति स्वरूपा कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रायपुर के होटल बेबीलोन कैपिटल में आयोजित हिंदी खबर के 'शक्ति स्वरूपा' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए करीब एक घंटे का समय तय किया गया है। मुख्यमंत्री शाम 5 बजकर 45 मिनट तक यहां मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे न्यू राजेंद्र नगर स्थित ओमेगा मेडिसिटी हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे।

सीएम विष्णु देव साय का रायपुर दौरा: साइबर जागृति से करमा रितिर-2026 तक, जानें पूरा कार्यक्रम | CM Vishnu Deo Sai's Raipur Visit: From Cyber Awareness to Karma Ritir-2026, Know the Full Schedule
आज रायपुर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय: साइबर जागृति से लेकर करमा रितिर-2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल
09 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले आयोजनों में सहभागिता पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री शाम से लेकर रात तक इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ओमेगा मेडिसिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री शाम 5 बजकर 55 मिनट पर रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ओमेगा मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचेंगे। यहां अस्पताल की 'अनवीलिंग सेरेमनी' आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री देवपुरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े दो कार्यक्रम शामिल हैं।

देवपुरी में दूसरे अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

ओमेगा मेडिसिटी हॉस्पिटल के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6 बजकर 35 मिनट पर रायपुर के देवपुरी पहुंचेंगे। यहां पथ्यांश हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए करीब 25 मिनट का समय रखा गया है। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री यहां से रवाना होंगे। इसके बाद वे श्री अग्रसेन धाम पहुंचेंगे।

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 7 बजकर 15 मिनट पर रायपुर के श्री अग्रसेन धाम पहुंचेंगे। यहां आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए एक घंटे 20 मिनट का समय तय किया गया है। मुख्यमंत्री रात 8 बजकर 35 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक रात 8 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंच जाएंगे।

राहुल गांधी का बस्तर दौरा: नक्सलवाद के बाद जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की लड़ाई शुरू | Rahul Gandhi's Bastar Visit: After Naxalism, the fight for Jal, Jungle, Zameen rights begins
नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, जल, जंगल, ज़मीन की लड़ाई शुरू
10 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
रायपुर : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जल जंगल ज़मीन की लड़ाई शुरू कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी के बस्तर जाने और बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों से मुलाकात करने की संभावना है।

रायपुर में ही रहेगा मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायका रविवार का पूरा कार्यक्रम राजधानी रायपुर में ही निर्धारित है। दोपहर में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद शाम को वे लगातार चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें एक मीडिया संस्थान का कार्यक्रम, दो अस्पतालों के उद्घाटन समारोह और एक सामाजिक कार्यक्रम शामिल है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जारी शेड्यूल में सभी कार्यक्रमों के समय और स्थान की जानकारी दी गई है। हालांकि जरूरत के मुताबिक कार्यक्रमों के समय में बदलाव भी हो सकता है।
Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • सीएम का आज का कार्यक्रम
  • रायपुर समाचार
  • मंत्रिपरिषद की बैठक
  • शक्ति स्वरूपा कार्यक्रम
  • श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव
मंत्रालय से विधानसभा तक 2500 कर्मचारियों का चौथा वेतनमान अटका, हर महीने 5 हजार का नुकसान!

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से विधानसभा तक 2500 कर्मचारियों का चौथा वेतनमान अटका, हर महीने 5 हजार का नुकसान!
आज बालाघाट और नरसिंहपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण और पेंशन राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

आज बालाघाट और नरसिंहपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण और पेंशन राशि करेंगे ट्रांसफर
अलनीनो का असर: 20 दिन में चीनी 10% और दूध-आटा 6% तक महंगे, आगे और बढ़ सकते हैं दाम!

By Aman Vaishnav

अलनीनो का असर: 20 दिन में चीनी 10% और दूध-आटा 6% तक महंगे, आगे और बढ़ सकते हैं दाम!
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?

By Amresh Kushwaha

मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को ऐसे करें प्रसन्न, जानें इनकी कथा, शुभ रंग, प्रिय भोग और शक्तिशाली मूल मंत्र

By Kaushiki

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को ऐसे करें प्रसन्न, जानें इनकी कथा, शुभ रंग, प्रिय भोग और शक्तिशाली मूल मंत्र