mp top news: स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा
mp top news: खबरें काम की
स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, सीएम मोहन यादव ने सौंपी रजिस्ट्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 अक्टूबर को हरदा जिले में स्वामित्व योजना के तहत 10 हितग्राहियों को रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र सौंपे। गोंदागांव के निर्भयदास और भैयालाल को भी प्रमाण-पत्र मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक और..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा, शिक्षकों ने कहा- मांगें नहीं मानीं तो फिर करेंगे आंदोलन
मध्यप्रदेश में टीईटी के विरोध में पिछले 13 दिनों से चल रहा शिक्षकों का आंदोलन शुक्रवार को स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्या सुलझाने के लिए आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से टीईटी के फॉर्म भरने की अपील भी की है। हालांकि, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं किया है।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
ओबीसी आरक्षण पर पूर्व सीएम कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, बोले- चोरी और सीनाजोरी की राजनीति कर रही सरकार
BHOPAL. मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर सियासत तेज हो गई है। जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार पर चोरी और सीनाजोरी की राजनीति का आरोप लगाया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट जाने...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद माने पटवारी, 12 अक्टूबर से शुरू करेंगे स्वामित्व योजना का काम
पटवारी संघ ने ऐलान किया है कि 12 अक्टूबर से स्वामित्व योजना का काम फिर शुरू होगा। यानी रविवार के बाद सोमवार से काम पटरी पर आ सकता है।
अभी यह साफ नहीं है कि न्यायिक संरक्षण के आदेश कब तक आएंगे। शून्य की जाने वाली कार्रवाइयों में कौन सी शामिल होंगी, यह भी तय नहीं है। इन्हीं सवालों पर संघ और सरकार का अगला कदम देखना होगा।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल
आयुष्मान भारत योजना के नियम न मानने पर मध्य प्रदेश के 65 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। इनमें इंदौर के 17 और जबलपुर के सात निजी अस्पताल शामिल हैं। वजह एनएबीएच मान्यता के नियमों का पालन न होना है। आठ अक्टूबर को राज्य इम्पैनलमेंट कमेटी ने फैसला लिया। अब इंदौर में 91 की जगह 74 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज मिलेगा। इलाज से पहले पुष्टि कर लें।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच
भोपाल में शनिवार को हजारों रसोइया बहनों ने मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया। मध्यान्ह भोजन और सांझा चूल्हा योजना का मानदेय चार महीने से नहीं मिला है। महिलाएं शिवराज सिंह चौहान के बंगले के सामने घंटों बैठी रहीं। महासंघ ने मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय मांगों का पत्र लिखा है। इनमें मानदेय 500 से 3,000 रुपए करना शामिल है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं लौट गईं।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
जीतू पटवारी का बड़ा आरोप-ओबीसी आरक्षण रोकने के लिए सरकार ने वकीलों को दिए 200 करोड़ रुपए
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर वकीलों को 200 करोड़ रुपए देने का आरोप लगाए हैं। वहीं उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने कोर्ट में सही आंकड़े नहीं रखे। फिलहाल इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने अब सुप्रीम कोर्ट में जाने की चेतावनी दी है।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
एक ही फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, सुसाइड से पहले निभाई शादी की रस्में, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
भोपाल में गुरुवार रात एक नेपाली युवक और एक नाबालिग किशोरी के शव एक ही फंदे पर झूलते मिले। 19 साल का अमन गाह नेपाल के अर्गाखांची का रहने वाला था। किशोरी स्कूली छात्रा थी। दोनों की इंस्टाग्राम दोस्ती एक साल पुरानी थी और वे शादी करना चाहते थे, पर परिवार राजी नहीं था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कारण साफ नहीं हैं और पुलिस जांच जारी है।...खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
MPPSC और ESB की भर्ती और रिजल्ट पर आया संकट, ओबीसी आरक्षण फैसले में यह लिखा
INDORE. मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद थी। अब इसी फैसले के बाद बड़े संकट की घंटी बज गई है। एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आने वाली भर्तियों..खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..