बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की संदिग्ध मौत, 2 की हालत गंभीर
Vikram Jain | Oct 29, 2024, 23:47 IST
MP Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve 4 elephants Suspicious death
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 जंगली हाथियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। अब देर रात 3 और हाथियों की मौत की खबर आई है, जिससे आंकड़ा 7 तक पहुंच गया है।। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि हाथियों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है।
मध्य प्रदेश के उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 4 जंगली हाथियों की मौत हो गई थी। अब देर रात 3 और हाथियों की मौत की खबर सामने आई है, जिससे मौत का आंकड़ा 7 तक पहुंच गया है। जबकि 2 हाथियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना खितौली रेंज के सलखनियां के जंगल की है। बीमार हाथियों का इलाज करने के लिए डॉक्टर्स की टीम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच चुकी है। मौत को लेकर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, वन विभाग को दोपहर सूचना मिली कि जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। इनमें से 10 हाथियों की तबीयत खराब हो गई, वो खितौली रेंज के सलखनियां के जंगल में बेहोश हो गए है। जिसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से डॉक्टर्स की टीम और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर्स ने 7 हाथियों को मृत घोषित कर दिया है। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बांधवगढ़ और कटनी के बरही से आठ वेटनरी डॉक्टरों की टीम हाथियों का इलाज कर रही है।
![Madhya Pradesh Foundation Day]()
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि खितौली कोर, पतौर कोर और पनपथा बफर ट्राई जंक्शन एरिया कहलाता है। यहां पास में गांव लगे हुए हैं। जांच के लिए डॉक्टरों की टीम आ गई है। अभी तक 7 हाथियों ने दम तोड़ दिया है। झुंड में 13 हाथी थे, बाकी के जंगल में दिखाई दिए हैं।
लापरवाही ने ली जान... करंट लगने से उजड़ा हाथी का परिवार, 3 की मौत
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि हाथियों की मौत के कारणों की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जांच दल संदिग्ध जगहों की जांच करेगा। हाथियों के मल, खेतों और तालाबों की जांच की जाएगी। डॉक्टर्स का कहना है कि हाथियों ने जहरीला या नशीला पदार्थ खा लिया है। इस क्षेत्र में कोदो-कुटकी की फसल होती है। आशंका है कि हाथियों ने अधपका कोदो-कुटकी खाया है, ऐसे में डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।
157 हाथियों के दल ने मचाया हड़कंप, 37 किसानों की फसलें बर्बाद
वनरक्षकों द्वारा ग्रामीणों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि शाम करीब 4 बजे हाथियों का झुंड खेतों में आया पहुंचा था। किसानों ने फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था और हाथियों ने फसल का सेवन कर लिया। फसल का सेवन करने के बाद हाथियों की हालत बिगड़ी। और बेहोश होकर गिरने लगे। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले में जांच कर रही है। झुंड में शामिल बाकी हाथियों की निगरानी की जा रही है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों की संदिग्ध हालत में मौत की घटना पर वन मंत्री रामनिवास रावत ने SIT गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए PCCF वन्य जीव एवं मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश को निर्देश दिए हैं। रामनिवास रावत ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी शोक जताया है।
हाथियों के बेहोश होने की मिली थी सूचना
Madhya Pradesh Foundation Day
7 हाथियों की मौत
लापरवाही ने ली जान... करंट लगने से उजड़ा हाथी का परिवार, 3 की मौत
जांच के लिए पांच टीमों का गठन
157 हाथियों के दल ने मचाया हड़कंप, 37 किसानों की फसलें बर्बाद
ग्रामीणों ने बताया यह कारण
वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
By Amresh Kushwaha
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman