MP की विजयपुर और बुदनी सीट पर 13 नवंबर को होगा मतदान , 23 को नतीजे

Vikram Jain | Oct 15, 2024, 18:12 IST
Share
MP Vijaypur and Budhni assembly byelection voting 13 November
MP Vijaypur and Budhni assembly byelection voting 13 November

मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। जानें क्यों हो रहे हैं उपचुनाव

BHOPAL. मुख्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने 16 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। मध्य प्रदेश की दो सीट विजयपुर और बुदनी सीट पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो गया है। इन दोनों सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

इसलिए खाली हुई बुदनी और विजयपुर सीट

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। बुदनी सीट पूर्व सीएम और बुदनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान अब मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं। ऐसे में अब उनकी सीट पर उपचुनाव होने वाला है। मतदाता सूची के मुताबिक बुदनी विधानसभा में 1.27 लाख पुरुष और 1.16 लाख महिला मतदाता हैं।

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से रामनिवास रावत ने कांग्रेस विधायक रहते हुए बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब वे बीजेपी सरकार में वन मंत्री हैं। विजयपुर सीट पर भी उपचुनाव होने वाला है। यहां रामनिवास रावत को बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा तेज है। विजयपुर में 1.33 लाख पुरुष और 1.20 लाख महिला वोटर हैं।

उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी 14 से 16 अक्टूबर तक बुदनी और विजयपुर में ब्लॉक और गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर रही है ताकि उम्मीदवार का चयन किया जा सके। अब इस कड़ी में बीजेपी का नाम भी शामिल हो गया है। बीजेपी ने भी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। 14 अक्टूबर को सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में बुदनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई।

रामनिवास का नाम करीब-करीब तय

सूत्रों के अनुसार बीजेपी नेताओं ने बुदनी और विजयपुर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। यह लगभग तय है कि कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत एक बार फिर से विजयपुर सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। वैसे तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी से विधायक थे, लेकिन आम चुनाव जीतने के बाद उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी, जिसके चलते यहां चुनाव होने हैं। अब बीजेपी नेता इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि यहां से किसे प्रत्याशी बनाया जाए।

किसे मिलेगा टिकट?

खबरों की मानें तो प्रदेश कमेटी की बैठक में सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने 4 नामों का चयन किया है और इन नामों को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। इन 4 नामों में पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और पूर्व विधायक राजेंद्र चौहान शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी नामों में कार्तिकेय सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं।

कार्तिकेय होंगे उम्मीदवार?

बता दें कि शिवराज ​सिंह को विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव की जगह टिकट मिला था, इसलिए बैठक में रमाकांत का नाम प्रमुखता से आया। बैठक में यह भी बताया गया कि क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने कार्तिकेय को टिकट दिए जाने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन को पत्र सौंपे हैं।

कांग्रेस ने तेज की तैयारी

कांग्रेस ने विजयपुर और बुदनी उपचुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस की बनाई गई समिति में AICC के सचिव और मध्य प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, और नीटू सिकरवार शामिल हैं। विजयपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सभी नेता मंथन कर रहे हैं। समिति स्थानीय जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, मंडल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर रही है। बैठक में विजयपुर विधानसभा में मजबूत प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की जाएगी।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के लिए ब्लॉक, मण्डल, सेक्टर और बूथ के नेताओं से प्रत्याशी के नामों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इस खबर से संबंधित पांच सामान्य प्रश्न...

  1. बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्यों हो रहे हैं ?
    बुधनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है क्योंकि वे अब केंद्रीय मंत्री हैं। विजयपुर सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई है, अब वे बीजेपी में वन मंत्री हैं।
  2. उपचुनाव की तारीख क्या है और रिजल्ट कब आएंगे ?
    बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
  3. बुधनी और विजयपुर में कितने मतदाता हैं ?
    बुधनी विधानसभा में 1.27 लाख पुरुष और 1.16 लाख महिला मतदाता हैं, जबकि विजयपुर में 1.33 लाख पुरुष और 1.20 लाख महिला मतदाता हैं।
  4. कौन-कौन से प्रमुख उम्मीदवार हो सकते हैं ?
    विजयपुर से रामनिवास रावत को बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। वहीं बुधनी से गुरुप्रसाद शर्मा, कार्तिकेय सिंह, रमाकांत भार्गव और राजेंद्र चौहान में से किसी एक को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।
  5. कांग्रेस और बीजेपी की तैयारी कैसी है ?
    कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने उम्मीदवारों के चयन के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने ब्लॉक, मण्डल और बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की हैं, जबकि बीजेपी ने भी उम्मीदवारों पर विचार करने के लिए चुनाव समिति की बैठकें की हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • बुधनी विधानसभा सीट
  • उपचुनाव
  • मध्य प्रदेश उपचुनाव
  • विजयपुर विधानसभा सीट
  • बुधनी विधानसभा सीट उपचुनाव
  • विजयपुर विधानसभा सीट उपचुनाव
  • vijaypur upchunav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज