एमपी में बढ़ेगा जल संकट? ज्यादा बारिश होने के बाद भी घट जाएगा नदियों का पानी!

Aman Vaishnav | Published:
Share
एमपी में जल संकट
एमपी में जल संकट

मध्य प्रदेश में जल संकट को लेकर केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट में बेतवा, केन और सोन नदी में गैर-मानसून सीजन के दौरान पानी का बहाव कम होने की आशंका जताई गई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में एक बड़ी आशंका जताई गई है।
  • 2050 तक मध्यप्रदेश की तीन नदियों में पानी घट सकता है।
  • इनमें बेतवा, केन और सोन शामिल हैं।
  • गर्मी के मौसम में इनकी धार पूरी तरह टूट सकती है।
  • इससे इन नदियों पर निर्भर शहर और जिले प्रभावित होंगे।
बता दें कि मध्यप्रदेश की यह तीनों नदियां लाखों लोगों की प्यास बुझाती हैं। खेती और पीने का पानी इन्हीं पर टिका है। अब जलवायु परिवर्तन इनके अस्तित्व के लिए खतरा बन रहा है।

इसके पीछे वजह क्या है?

राज्य में धीरे-धीरे मानसून की बारिश का पैटर्न बदल रहा है। अब बारिश कम दिनों में होती है। लेकिन उसकी तीव्रता पहले से कहीं ज्यादा है।

तेज बारिश का पानी जमीन में ठीक से नहीं रिसता है। यह ज्यादातर बाढ़ बनकर बह जाता है। इससे भूमिगत जल का स्तर नहीं बढ़ पाता है।

नतीजा यह होता है कि मानसून के बाद नदियों को प्राकृतिक सहारा नहीं मिलता। इसी सहारे को विशेषज्ञ बेसफ्लो कहते हैं। जब यह कम होता है, तो सूखे मौसम में नदी का पानी तेजी से घटता है।

किस नदी में कितना असर

तीनों नदियों पर असर अलग-अलग स्तर का होगा। सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में हर बेसिन का अलग अनुमान दिया गया है।

बेतवा बेसिन में 2050 तक गैर-मानसून महीनों में पानी 10 से 20 प्रतिशत तक घट सकता है। ज्यादातर पानी सिर्फ मानसून के महीनों में सिमट जाएगा।

केन बेसिन को सबसे ज्यादा वल्नरेबल यानी असुरक्षित बताया गया है। सूखे मौसम में यहां पानी की उपलब्धता में भारी गिरावट आ सकती है।

सोन बेसिन में मानसून के दौरान भारी पानी रहेगा। लेकिन गैर-मानसून महीनों में यहां भी करीब 15 प्रतिशत तक कमी का अनुमान है।

सबसे ज्यादा खतरा किसे

नमामि नर्मदे और गंगा डिवीजन के प्रोग्राम मैनेजर व हाइड्रोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. सीताराम टैगोर ने इस असर की वजह बताई है। उनके अनुसार केन, बेतवा और सोन तीनों नदियां पठारी क्षेत्रों के जंगलों से निकलती हैं।

विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों में जंगल लगातार घट रहे हैं। खनन की वजह से इन इलाकों का लैंडयूज भी बदल रहा है। यह भी नदियों का प्रवाह घटने की बड़ी वजह हो सकती है।

इसका असर सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। ये तीनों नदियां गंगा बेसिन का हिस्सा हैं। इनमें पानी घटने से उत्तर प्रदेश और बिहार भी प्रभावित होंगे। गंगा-यमुना के बहाव पर भी इसका उल्टा असर पड़ सकता है।

समाधान क्या है ?

विशेषज्ञों के अनुसार अभी भी हालात संभाले जा सकते हैं। इसके लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

सबसे पहला उपाय है पौधरोपण। नदियों के उद्गम स्थल और आसपास बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने होंगे। इससे मिट्टी की नमी बची रहेगी।

बेसिन क्षेत्रों में पुराने तालाबों को फिर से जिंदा करना भी जरूरी है। इससे मानसून का ज्यादा पानी रोका जा सकेगा।

ज्यादातर नदियों पर बांध पहले से बने हैं। अब जरूरत है ऐसी तकनीक की, जिससे सूखे मौसम में भी नदी में एक तय मात्रा में पानी बहता रहे।

किन जिलों पर पड़ेगा असर

तीनों नदियों से जुड़े कई जिलों पर सीधा असर पड़ सकता है।

केन नदी से कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर और बांदा जिले जुड़े हैं। बेतवा नदी रायसेन, विदिशा, ललितपुर, झांसी, निवाड़ी और हमीरपुर से गुजरती है। सोन नदी से अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और सोनभद्र जिले जुड़े हैं।

इन सभी जिलों में पानी की उपलब्धता आने वाले सालों में चुनौती बन सकती है।

एसीएस राजेश राजौरा क्या बोले

वहीं जल संसाधन विभाग के एसीएस राजेश राजौरा का कहना है कि इस मामले में हम पूरी तरह सतर्क है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट के आधार पर नदियों के कैचमेंट यानी जलग्रहण क्षेत्रों को बचाने के लिए एक ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी सहित कई राज्यों से मानसून के बादल गायब, पहाड़ों में भारी बारिश से मची तबाही

एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा

एमपी में अल नीनो का खतरा, किसानों की पैदावार 10% घटने की आशंका, अलर्ट जारी

अल नीनो के कारण देश के 315 जिलों पर सूखे का खतरा, MP और राजस्थान के जिले भी शामिल

Tags:
  • जल संसाधन विभाग
  • बेतवा
  • सोन नदी
  • राजेश राजौरा
  • केन नदी
  • सीडब्ल्यूसी
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर

By Umeshwari Baghel

CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

By Jageshwar Prasad

सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल

By Umeshwari Baghel

AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल
एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!

By Aman Vaishnav

एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!
रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम

By Umeshwari Baghel

रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद

By Sanjay Gupta

MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद