MP में गर्मी ने तोड़ा 5 सालों का रिकॉर्ड, यहां बदल गई स्कूल टाइमिंग
Rohit Sahu | Apr 08, 2025, 15:07 IST
mp news weather
मध्यप्रदेश में अप्रैल की गर्मी ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लू और हीटवेव के चलते कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गर्मी के चलते स्कूलों का समय भी बदला है।
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रातों में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
मंगलवार को मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम और नीमच समेत आठ जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 9 और 10 अप्रैल को भोपाल और इंदौर में हीटवेव ((Heatwave) Alert MP) की चेतावनी दी गई है।
सागर में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। खंडवा और धार में 26.4 डिग्री, खरगोन में 25.4 डिग्री, रतलाम में 25 डिग्री, गुना में 24.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 24.2 डिग्री, इंदौर और दमोह में 23.2 डिग्री, सतना में 23.1 डिग्री, रीवा में 23 डिग्री तापमान रहा।
गर्मी को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन (School Time Change MP) किया है। अब नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।
![school timing ujjain]()
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू का अलर्ट है। वहीं 9 और 10 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हीटवेव की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें...गुजरात-राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बढ़ा रहीं एमपी का पारा, जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 11 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में हल्की वर्षा हो सकती है, जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। MP में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में और मई में तापमान 49 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: आज से असर दिखाएगी गर्मी, 40 के पार पहुंचा 13 शहरों का तापमान, जानें मौसम का हाल
thesootr links
अप्रैल की भीषण गर्मी ने तोड़ा 5 सालों का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अप्रैल में गर्मी ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अप्रैल और मई के दौरान तापमान 49 से 50 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आठ जिलों में लू का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी जारी
सागर सबसे गर्म, कई जिलों में पारा 25 डिग्री से ऊपर
उज्जैन में बदला स्कूलों का समय
school timing ujjain
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गर्मी और लू का असर
यह भी पढ़ें...गुजरात-राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बढ़ा रहीं एमपी का पारा, जानें मौसम का हाल
11 अप्रैल को कई शहरों में हल्की बारिश की संभावना
यह भी पढ़ें: आज से असर दिखाएगी गर्मी, 40 के पार पहुंचा 13 शहरों का तापमान, जानें मौसम का हाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava