Air Quality Meters
मध्यप्रदेश में ठंड का कहर और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Updated:
MP weather report Cold wave and AQI status
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
Weather Report : मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला है। वहीं देश के ऊपरी हिस्सों में शीतलहर से प्रदेश के मौसम में अंतर देखा जा रहा है। भोपाल सहित एमपी के सभी शहरों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवा के कारण तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह AQI की बात की जाए तो प्रदेश के मुख्य शहरों की सबसे स्वच्छ हवा में इंदौर की हवा शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 5.6 डिग्री और उमरिया में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।
![Air Quality Meters]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। इंदौर की हवा एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 रहा। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो यह इस प्रकार रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर शहर की हवा सबसे खराब रही है। यहां का एक्यूआई लेवल 244 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 203, जबलपुर में 141, उज्जैन में 100 और इंदौर में 73 दर्ज हुई।
![Air Quality Meters]()
मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बीती रात पचमढ़ी में पारा 5.6 डिग्री दर्ज किया है। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 नवंबर से सर्दी में हल्की राहत मिलेगी। हालांकि, यह महज 2-3 दिन के लिए होगी। इसके बाद दिसंबर में फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि उत्तरी हवा की रफ्तार कम हो गई है, इसकी वजह से अगले 2-3 दिन तक सर्दी का असर कम होगा। हालांकि, दिसंबर की शुरुआत से फिर सर्दी का असर और तेज होगा, जो महीने के अंत तक जारी रहेगा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर...
मप्र का AQI, इंदौर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters
प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
By Mukesh Sharma
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, CG SSC अधिनियम घोषित
By VINAY VERMA
भोपाल में सड़कें भी करती हैं भेदभाव! VIP इलाकों में चमचमाती सड़कें, आम जनता के हिस्से में गड्ढे और कीचड़
By Atul Dwivedi
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
By Mukesh Sharma
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
By Sandeep Kumar
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
By Neel Tiwari