मध्यप्रदेश में ठंड का कहर और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Published:
Share
MP Weather Report
MP Weather Report

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला है। वहीं देश के ऊपरी हिस्सों में शीतलहर से प्रदेश के मौसम में अंतर देखा जा रहा है। भोपाल सहित एमपी के सभी शहरों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवा के कारण तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह AQI की बात की जाए तो प्रदेश के मुख्य शहरों की सबसे स्वच्छ हवा में इंदौर की हवा शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे कल्याणपुर (शहडोल), मंडला, गिरवर (शाजापुर), उमरिया और पिपरसमा (शिवपुरी) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल) में 6.2 डिग्री और पिपरसमा (शिवपुरी) में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

Air Quality Meters
Air Quality Meters


मप्र का , बुरहानपुर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर बुरहानपुर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे खराब रही है। यहां का एक्यूआई लेवल 201 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 180, जबलपुर में 170, ओरछा में 160 और बुरहानपुर में 111 दर्ज हुई।

सबसे अच्छी AQI वाले 5 शहर

ओरछा
ओरछा


मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 278 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते राज्य में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 4-5 दिन बाद राज्य में ठंड और भी तेजी से अपना असर दिखाएगी। आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड अब लोगों की जान के लिए खतरा बन गई है। कड़ाके की ठंड के कारण दो दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather news
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • एमपी हिंदी न्यूज
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल