मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Dec 16, 2024, 06:30 IST
15 December MP Weather Report temperature
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में ठंड कंपकंपा देने वाली ठंड का एहसास करा रही है। एमपी के रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगांव (छतरपुर), अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पंचमढ़ी में शीतलहर चली है। स्थिति यह है कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (शहडोल)/पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी (नर्मदापुरम), उमरिया, मंडला, गिरवर (शाजापुर) और अमरकंटक (अनूपपुर) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.0 डिग्री और अमरकंटक (अनूपपुर) में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया।
![15th December]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मंदसौर में 87, रतलाम में 110, विदिशा में 120 और उमारिया में 121 दर्ज हुई।
![15th December]()
मौमौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीतलहर चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को भी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के शाजापुर, उमरया, रायसेन, सीहोर, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, भोपाल, जबलपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर पाला भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, अशोकनगर, शिवपुरी, दितया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुणा, विदिशा, हरदा, बड़वानी, नीमच, मऊगंज, राजगढ़, आगर, छतरपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर पाला भी पड़ सकता है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
15th December
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
15th December
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में यलो अलर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava