मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से फिर तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर तेज होने का अनुमान है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे मरुखेड़ा (नीमच), नरसिंहपुर, नौगांव (छतरपुर), पचमढ़ी और राजगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव (छतरपुर) में 11.0 डिग्री और कल्याणपुर (शहडोल) में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
Air Quality Meters Photograph: (the sootr)
मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 53 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 82, जबलपुर में 86, भोपाल में 101 और इंदौर में 111 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में ठंड और अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी चेतावनी जरी की गई है। नए साल के पहले हफ्ते में कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है। 3 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंच सकता है, इसका मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिलेगा।