मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 03, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report temperature and AQI situation 2 January
MP Weather Report temperature and AQI situation 2 January Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : इस सप्ताह देश में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में मौसम का सितम जारी है। पूरे प्रदेश में शीतलहर का कहर देखा जा रहा है। पूरा राजगढ़ कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे सुबह के वक़्त शहर और आसपास के इलाकों में जाने वाले को सड़क से गुजरने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही। ठंड से ठिठुरते लोग अलाव से खुद सेंकते नजर आए। वहीं, सड़कों पर कोहरे का असर इतना था कि वाहन रेंगते नजर आए।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, पिपरसमा (शिवपुरी), मरुखेड़ा (नीमच), कल्याणपुर ( शहडोल) और आगरमालवा जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.4 डिग्री और आगरमालवा में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report temperature and AQI situation 2 January
MP Weather Report temperature and AQI situation 2 January

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 78 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मंदसौर में 101, उज्जैन में 107, रतलाम में 110 और विदिशा में 120 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

MP Weather Report temperature and AQI situation 2 January
MP Weather Report temperature and AQI situation 2 January

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी को जबलपुर, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह में शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर में कोहरा रहेगा। शिवपुरी, शाजापुर, सीहोर, सतना, सागर, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रायसेन, रीवा, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, गुना, अशोकनगर, मैहर और मऊगंज में में कोहरा छाया रहेगा। कोहरे और धुंध के पहले दिन भी ठंड कंपकंपाती रहेगी। अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आज के मौसम का हाल
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather
  • MP weather news update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच