fa1d53f3-e37
मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 24, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report temperature
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों से ठंड गायब हो गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुछ ही जिले ऐसे हैं जहां तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 10 और उससे ज्यादा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, शहडोल, मंडला, भोपाल और चित्रकूट जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 6.2 डिग्री और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।
![fa1d53f3-e37]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 100 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 126, बुरहानपुर में 145, ग्वालियर में 156, जबलपुर में 166 एक्यूआई है।
![23b7d616-545]()
मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर सर्द हवाओं की चपेट में आ जाएगा और दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टीकमगढ़, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुरैना, मौसंम, रतलाम, रीवा, शहडोल, सतना, सागर में बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
23b7d616-545
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
By Aman Vaishnav
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari