मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 10, 2024, 06:30 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर में प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा। ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि फिलहाल हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी बनी हुई है। इसके चलते कल से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। हालांकि, जबलपुर, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पिपरसमा (शिवपुरी), मरुखेड़ा (नीमच), राजगढ़, गिरवर (शाजापुर) और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

Air Quality Meters
Air Quality Meters

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 97 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 99, मंदसौर में 125, ग्वालियर में 127 और इंदौर में 140 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters
Air Quality Meters

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन यानी 48 घंटे बाद फिर मौसम बदलेगा। रात में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, वहीं पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather report MP
  • weather update MP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज