मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Dec 18, 2024, 06:30 IST
December 17th weather
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। इस बार कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।आने वाले एक दो दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहने का अनुमान है। इसके बाद ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग ने भी 20 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी (नर्मदापुरम), कल्याणपुर (शहडोल), उमरिया, नौगांव (छतरपुर) और भोपाल जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.9 डिग्री और सीहोर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।
![Air Quality Meters]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 97 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 109, मंदसौर में 138, इंदौर में 150 और जबलपुर में 164 दर्ज हुई।
![Air Quality Meters]()
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों में कहीं-कहीं भीषण शीतलहर और पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके अलावा राजगढ़, रीवा, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और निवाड़ी जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
Air Quality Meters
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman