मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 22, 2024, 06:30 IST
Share
MP Weather Report temperature and AQI
MP Weather Report temperature and AQI Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सर्दी के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड का असर कम हुआ है। हालांकि, कुछ जिलों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है। देश के अलग-अलग स्थानों पर बने चार मौसमी सिस्टम के असर से हवा का रुख पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर हो गया है, जिससे प्रदेश में ठंड का असर कम हो गया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी (नर्मदापुरम), नौगांव (छतरपुर), खजुराहो (छतरपुर), टीकमगढ़ और ग्वालियर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.3 डिग्री और नौगांव (छतरपुर) में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report temperature
MP Weather Report temperature

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 84 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 96, खजुराहो में 141, इंदौर में 177 और उज्जैन में 180 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

MP Weather Report temperature and AQI situation
MP Weather Report temperature and AQI situation

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, छतरपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले में कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इस दौरान किसी भी जगह शीतलहर या कड़ाके की ठंड का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज