मध्य प्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 23, 2024, 06:30 IST
Share
MP Weather Report temperature and AQI situation 22 December
MP Weather Report temperature and AQI situation 22 December Photograph: (the sootr )

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड पड़ती है तो कभी अचानक ठंड गायब हो जाती है। इसी बीच एमपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके चलते यहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी (नर्मदापुरम), खजुराहो (छतरपुर), रीवा, नौगांव (छतरपुर) और ग्वालियर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.9 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report temperature and AQI situation 22 December
MP Weather Report temperature and AQI situation 22 December

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 88 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो सागर में 98, खजुराहो में 134, विदिशा में 134 और मंदसौर में 151 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

MP Weather Report temperature and AQI situation 22 December
MP Weather Report temperature and AQI situation 22 December

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 दिसंबर से पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के साथ तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। दतिया, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, बैतूल, खंडवा, अलीराजपुर जैसे स्थानों पर बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में भी मामूली वृद्धि होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मौसम
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग